Ludhiana Vaccination: लुधियाना में बना वैक्सीनेशन रिकार्ड, पंजाब में पहली बार 5 घंटे में 1,31,231 लोगों ने लगवाया टीका

जिले में वैक्सीनेशन का आंकड़ा भी 22 लाख के पार हो गया। इसके साथ ही सेहत विभाग की ओर से 18 साल से अधिक उम्र के 25 लाख से अधिक लोगों की वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा है। वैक्सीनेशन अभियान को लेकर लाेगाें में उत्साह है।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Sun, 05 Sep 2021 07:18 PM (IST) Updated:Mon, 06 Sep 2021 08:35 AM (IST)
Ludhiana Vaccination: लुधियाना में बना वैक्सीनेशन रिकार्ड, पंजाब में पहली बार 5 घंटे में 1,31,231 लोगों ने लगवाया टीका
लुधियाना में कोविड टीका लगवाने वालों का आंकड़ा 22 लाख के पार पहुंच गया है। सांकेतिक चित्र।

जासं, लुधियाना। कोरोना को हराना है। इसी मंत्र के साथ पंजाब की औद्योगिक नगरी लुधियाना ने रविवार को वैक्सीनेशन का नया रिकार्ड बना डाला। मात्र कुछ ही घंटों में एक लाख से ज्यादा लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई गई है। रविवार को जिले में बनाए गए 283 वैक्सीनेशन साइट्स पर सुबह 9 से दोपहर 2 बजे के बीच 5 घंटे में 1,31,231 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। लुधियाना पंजाब का पहला जिला है, जहां पर कुछ ही घंटों में लाखों लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। इससे पहले 2 जुलाई को एक दिन में सर्वाधिक 82 हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई थी। लेकिन रविवार को तो वैक्सीनेशन का नया रिकार्ड बन गया। 

इसी के साथ, जिले में वैक्सीनेशन का आंकड़ा भी 22 लाख के पार हो गया। जबकि सेहत विभाग की  से 18 साल से अधिक उम्र के 25 लाख से अधिक लोगों की वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा है। वैक्सीनेशन अभियान को सफल बनाने का जनून दिखाते हुए लुधियानवियों ने यह साबित कर दिया कि वो कोरोना की तीसरी लहर को रोकने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे।

लुधियाना में वैक्सीनेशन का आंकड़ा अब 22 लाख के पार

जानकारी के अनुसार कैंपों में 18 से 44 साल की उम्र वाले 60126 लोगों को काेविशील्ड व 1329 लोगों काे कोवैक्सीन पहली डोज लगी। वहीं, 45 से 60 साल की उम्र 21881 लोगों, 60 साल से अधिक उम्र के 7011 लोगों और 242 फ्रंटलाइन व 26 हेल्थ केयर वर्करों को पहली डोज लगी। 18 से 44 साल की उम्र के 18990 लोगों को कोविशील्ड और 1551 लोगों को कोवैक्सीन की दूसरी डोज लगी। इसी तरह, 45 से 60 साल की उम्र के 15641 लोगों और 60 साल से अधिक उम्र के 4260 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। इसके अलावा 74 हेल्थकेयर और 100 फ्रंटलाइन वर्करों को भी दूसरी डोज लगी। जिले में वैक्सीनेशन का आंकड़ा अब 22 लाख 54 हजार 619 तक पहुंच गया है।

chat bot
आपका साथी