स्व. सुभाष चंद्र जैन को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

सूर्या निटवियर के प्रमुख अमित जैन अंकित जैन के पिता स्व. सुभाष चंद्र जैन (सुपुत्र स्व. देसराज जैन फरीदकोट वाले) का वीरवार को अकस्मात निधन हो गया था। उनकी रस्म पगड़ी व श्रद्धांजलि सभा का आयोजन शुक्रवार को लोक पदमा हाल में आयोजित हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 08 Oct 2021 10:24 PM (IST) Updated:Fri, 08 Oct 2021 10:24 PM (IST)
स्व. सुभाष चंद्र जैन को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
स्व. सुभाष चंद्र जैन को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

संस, लुधियाना : सूर्या निटवियर के प्रमुख अमित जैन, अंकित जैन के पिता स्व. सुभाष चंद्र जैन (सुपुत्र स्व. देसराज जैन, फरीदकोट वाले) का वीरवार को अकस्मात निधन हो गया था। उनकी रस्म पगड़ी व श्रद्धांजलि सभा का आयोजन शुक्रवार को लोक पदमा हाल में आयोजित हुआ। इस अवसर पर साहित्य रत्न डा. मुलख राज जैन ने दिवंगत आत्मा के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि स्व. सुभाष चंद्र जैन सरलात्मा, धार्मिक जरूरतमंदों की सेवा करने वाले व्यक्तित्व के व्यक्ति थे। ऐसे व्यक्ति के चले जाने से समाज और परिवार को क्षति हुई है।

इस अवसर पर एसएस जैन सभा शिवपुरी के अध्यक्ष विनीत जैन ने कहा कि स्व. सुभाष जैन समाज के प्रत्येक कार्य के लिए अग्रणी रहते थे। महामंत्री राजीव जैन ने कहा कि स्व. सुभाष जैन मिलनसार, खुशमिजाज और देव गुरु तथा धर्म के प्रति आस्थावान थे। इस अवसर पर जिला भाजपाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिघल, जीतो लुधियाना चैप्टर के चीफ सेक्रेटरी राजीव जैन चमन, संजीव जैन, अखिल जैन सहित एस एस जैन स्थानक रुपा मिस्त्री गली अध्यक्ष अशोक जैन हाईलैंड, दीपचंद्र जैन, न्यू यंग फाइव स्टार क्लब अध्यक्ष राजेश जैन बॉबी, के के सूरी, संजीव जैन टोनी, राकेश जैन, अभय जैन, सचिन जैन, संजीव जैन, रिशी जैन, रिषभ जैन, राजेश जैन राजा सहित शहर के धार्मिक, सामाजिक, व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधिों ने परिवार के प्रति संवदेना व्यक्त की।

chat bot
आपका साथी