सेवा में अग्रणी है महिला शाखा भगवान महावीर सेवा सोसायटी : नीलम जैन

कहते हैं कि एक हाथ से किया दान दूसरे हाथ को भी पता नहीं चलना चाहिए। इसे धर्म कहते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Feb 2021 06:02 PM (IST) Updated:Sun, 07 Feb 2021 06:02 PM (IST)
सेवा में अग्रणी है महिला शाखा भगवान महावीर सेवा सोसायटी : नीलम जैन
सेवा में अग्रणी है महिला शाखा भगवान महावीर सेवा सोसायटी : नीलम जैन

संस, लुधियाना : कहते हैं कि एक हाथ से किया दान, दूसरे हाथ को भी पता नहीं चलना चाहिए। इसे धर्म कहते हैं। ऐसे ही मुहिम से जुड़ी हैं महिला शाखा भगवान महावीर सेवा सोसायटी की अध्यक्ष नीलम जैन कंगारु। धर्म परायण से लेकर दान पुण्य में अग्रणी नीलम जैन विश्व कंगारु ग्रुप परिवार ने महिला शाखा भगवान महावीर सेवा सोसायटी की स्थापना वर्ष 2016 में हुई। जैन धर्म के 24वें तीर्थकर भगवान महावीर स्वामी जी की जन्म जयंती थी और उसके उपलक्ष्य में जरूरतमंद की सेवा करने की ठानी, बस फिर क्या था। पहला राशन वितरण समारोह भगवान महावीर जयंती उत्सव के दौरान किया गया। प्रथम राशन वितरण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षक, गरीब परिवारों के बच्चों की पढ़ाई में सहायता, दवाइयों की सहायता, मेडिकल कैंप आदि अन्य सेवाओं के साथ महानगर का प्रसिद्ध औद्योगिक एवं दानवीर घराना कंगारू ग्रुप आफ इंडस्ट्री की नीलम जैन की अध्यक्षता में शुरू किया गया।

नीलम जैन ने कहा कि यह सब कार्य अपने पति विश्व जैन व महिला शाखा सोसायटी की सदस्यों के बिना असंभव था, उनके सहयोग ने ही इस कदम की ओर बढ़ाया और यह कारवां चलता जा रहा है। महिला शाखा सोसायटी में 50 के करीब महिला सदस्य जोड़े गए है। सोसायटी की ओर से माह के प्रथम सप्ताह में जरूरतमंदों की मदद के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया जाता है।

chat bot
आपका साथी