लुधियाना की शगुन रिएलिटी शो Dancing Queens में बिखेर रही जादू, दिसंबर तक जारी रहेगा शाे

लुधियाना के दुगरी एरिया की रहने वाली 24 वर्षीय शगुन इन दिनों शो के सिलसिले में मुंबई में ही रह रही है। सप्ताह में तीन दिन चलने वाले उक्त डांसिंग शो में जजिज की भूमिका डांसर और मराठी अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी आरजे मनीषा निभा रहे हैं।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Tue, 06 Oct 2020 02:45 PM (IST) Updated:Tue, 06 Oct 2020 02:45 PM (IST)
लुधियाना की शगुन रिएलिटी शो Dancing Queens में बिखेर रही जादू, दिसंबर तक जारी रहेगा शाे
रिएलिटी शो डांसिंग क्वींस में डांस करतीं लुधियाना की शगुन गुप्ता। (फाइल फाेटाे)

लुधियाना, जेएनएन। शहर की शगुन गुप्ता इन दिनों जी मराठी के रिएलिटी शो डांसिंग क्वींस में अपना जादू बिखेर रही है। डांसिंग पर आधारित इस शो में प्लस साइज लड़कियों की एंट्री कराई गई है। खास बात यह है कि शो में कुल सोलह प्रतिभागी है, जिनमें पंजाब के लुधियाना शहर से शगुन अकेली प्रतिभागी है जो अपने डांस से धमाल मचा रही है।

लुधियाना के दुगरी एरिया की रहने वाली 24 वर्षीय शगुन इन दिनों शो के सिलसिले में मुंबई में ही रह रही हैं। सप्ताह में तीन दिन चलने वाले डांसिंग शो में जजिज की भूमिका डांसर और मराठी अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी व आरजे मनीषा निभा रही हैं।

डांस का बचपन से ही शौक

डांस का बचपन से ही शौक रखने वाली शगुन ने कहा कि अगर मौका मिला तो बॉलीवुड में भी वह एंट्री करेगी। कोरयोग्राफर शक्ति मोहन को वह अपना आदर्श मानती है। वह पहली बार किसी डांस रिएलिटी शो का हिस्सा बनी है। दुगरी के डीसीएम स्कूल से बारहवीं और गुरू नानक देव इंजीनियरिंग कॉलेज से वह ग्रेजुएशन कर चुकी है। वह आइटी इंजीनियर के साथ-साथ डांस भी सिखाती है।

शो में ऐसे हुई एंट्री

शगुन ने बताया कि इसी साल अप्रैल माह में शो के लिए ऑनलाइन आडिशंस चले थे। इसके लिए शगुन ने अपने डांस के वीडियोज तैयार कर भेजे थे। शो के बारे में पूरा जानने के बाद उसने इसमें भाग लेने के लिए हामी भरी थी। शो को शुरू हुए दो सप्ताह हो चुके हैं और यह दिसंबर तक जारी रहेगा।

मराठी भाषा सीखना रही चुनौती

हालांकि यह डांसिंग शो मराठी में है तो मेरे लिए मराठी सीखना चुनौती भरा रहा। शो में जैसे ही मेरा चयन हुआ तो मैंने यू-ट्यूब, गूगल के जरिए अप्रैल से अगस्त माह तक मराठी सीखी। अब मराठी में क्या बोला जा रहा है, इसकी समझ आ चुकी है। 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी