कुछ नहीं चाहोगे तो सब कुछ मिल जाएगा : अचल मुनि
एसएस जैन सभा सिविल लाइंस की तत्वाधान में अचल मुनि भरत मुनि के सानिध्य में प्रवचन सभा जारी है। गुरुदेव अचल मुनि ने कहा कि सब कुछ पाने के लिए सब कुछ छोड़ना पड़ता है। इच्छा करने से कुछ मिल सकता है पर कुछ नहीं चाहने से सब कुछ मिलता है।
संस, लुधियाना : एसएस जैन सभा सिविल लाइंस की तत्वाधान में अचल मुनि, भरत मुनि के सानिध्य में प्रवचन सभा जारी है। गुरुदेव अचल मुनि ने कहा कि सब कुछ पाने के लिए सब कुछ छोड़ना पड़ता है। इच्छा करने से कुछ मिल सकता है, पर कुछ नहीं चाहने से सब कुछ मिलता है। इसी कारण अगर कुछ चाहिए तो चाहो, अगर सब कुछ चाहिए, तो कुछ मत चाहो।
उन्होंने आगे कहा जो मिला है, जो आपके पास है, उसी का आनंद भोग लो। जो नहीं है, उसकी तरफ मत देखो। जो आपके पास है, सुख तो उसी में मिलेगा। जो नहीं है अगर उसके पीछे भागे, तो सह दुखी होने का ही रास्ता है।
भरत मुनि महाराज ने कहा कि नारी ही एकमात्र ऐसी शक्ति है जो 7वीं नरक में नहीं जा सकती। लड़का भले ही कैसा ही क्यों न हो, पर लड़की सब कुछ एडजस्ट कर लेती है। प्रभु ऋषभ देव की दो पुत्रियां थी ब्राह्नी व सुंदरी। ब्राह्नी लिखी थी उनके ही नाम पर चली थी। अरे लड़का तो एक ही कुल को रोशन कर सकता है, कितु नारी तो दो कुल को तार देती है। नारी के बिना ये जिदगी सूखे हुए रेगीस्तान के समान है। इस अवसर पर सभाध्यक्ष अरिदमन जैन, सुभाष जैन महावीर, प्रमोद जैन, विनोद जैन गोयम, संजय जैन आदि शामिल थे।