इक नजर कृपा की कर दो सांवरिया गिरधारी..

संस, लुधियाना : श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल (सेवक सिद्ध पीठ) द्वारा हरिनाम संकीर्तन का आयोजन प्रेम

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Jan 2018 07:55 PM (IST) Updated:Sun, 07 Jan 2018 07:55 PM (IST)
इक नजर कृपा की कर दो सांवरिया गिरधारी..
इक नजर कृपा की कर दो सांवरिया गिरधारी..

संस, लुधियाना : श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल (सेवक सिद्ध पीठ) द्वारा हरिनाम संकीर्तन का आयोजन प्रेम नगर, सविल लाइन में किया गया।

सर्वप्रथम सतपाल सागर द्वारा श्री ठाकुर जी का पूजन किया गया। हरिनाम संकीर्तन की शुरुआत श्री गणेश वंदना से की गई। मंडल के अश्वनी ग्रोवर, जगदीश छाबड़ा, संदीप लाम्बा, दीपक शर्मा, पुनीत शर्मा, सतीश जुनेजा, प्रिंस छाबड़ा, आशीष ढींगरा, आत्म प्रकाश द्वारा हरिनाम संकीर्तन किया गया। उनके द्वारा गाए गए भजन -इक नजर कृपा की कर दो सांवरिया गिरधारी, लाडली श्री राधे एवं श्री राधा नाम की धुनि से सबको आनंदमय कर दिया।

इस अवसर पर गोसेवक स्वामी कृष्णानंद महाराज एवं नंद गाव से संत बृजेश महाराज ने पहुंचकर भक्तों को आशीर्वाद दिया। अंत में श्री ठाकुर जी को भोग लगाकर आरती की गई। इस अवसर पर तरुण सलूजा, लवनीष कनोजिया, हितेश जैरथ, रणजीत रावत, नीरज सभ्रवाल, शुभम ढल, गौरव, मोहित कुमार, सतीश नोनी, नरिंदर कुमार, मुरारी आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी