लुधियाना पुलिस की सख्ती-हथियार के साथ Internet Media पर फोटो शेयर करने पर दर्ज होगी FIR

आम लोग भी अगर इंटरनेट मीडिया पर किसी को हथियार के साथ देखते हैं तो वह भी पुलिस को सूचित कर सकते हैं। सरकार हथियार का लाइसेंस सुरक्षा के लिए देती है लेकिन कुछ लोग दिखावे के लिए हवाई फायर करते हुए वीडियो और फोटो शेयर करते हैं।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sat, 30 Jan 2021 11:26 AM (IST) Updated:Sat, 30 Jan 2021 11:26 AM (IST)
लुधियाना पुलिस की सख्ती-हथियार के साथ Internet Media पर फोटो शेयर करने पर दर्ज होगी FIR
हथियाराें के साथ किसी ने अब इंटरनेट मीडिया में फोटो शेयर करने पर सख्ती। (फाइल फाेटाे)

लुधियाना, जेएनएन। लाइसेंसी या अवैध हथियार के साथ किसी ने अब इंटरनेट मीडिया में फोटो शेयर की तो उस पर एफआइआर दर्ज की जाएगी। लुधियाना के पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल ने आदेश जारी किया है कि ऐसा करते हुए कोई पाया जाता है तो केस दर्ज कर उसका लाइसेंस रद कर दिया जाएगा। फोटो शेयर करने वालों को ट्रेस करने के लिए साइबर सेल की विशेष टीम की मदद ली जाएगी।

इसके अलावा आम लोग भी अगर इंटरनेट मीडिया पर किसी को हथियार के साथ देखते हैं तो वह भी पुलिस को सूचित कर सकते हैं। सरकार हथियार का लाइसेंस सुरक्षा के लिए देती है लेकिन कुछ लोग दिखावे के लिए हवाई फायर करते हुए वीडियो और फोटो शेयर करते हैं। यह नियमों के खिलाफ है। दरअसल इंटरनेट मीडिया की भूमिका सामाजिक समरसता को बिगाड़ने और सकारात्मक सोच की जगह समाज को बांटने वाली सोच को बढ़ावा देने वाली हो गई है। हालिया दिल्ली दंगे को ही देखें। कारण व जरिया कई होंगे।

विचारधारा से प्रेरित समूह

दरअसल वाट्सएप और फेसबुक पर कई सोशल ग्रुप बने होते हैं। अक्सर ये ग्रुप किसी विचारधारा से प्रेरित होते हैं या किसी खास मकसद से बनाए जाते हैं। यहां बिना किसी रोक-टोक के धड़ल्ले से फेक न्यूज बनाए और साझा भी किए जाते हैं। फिर यह कहना गलत नहीं होगा कि सामाजिक सौहार्द के सामने सोशल मीडिया एक चुनौती बन कर खड़ा है। एक ऐसे समय में जब देश के कई हिस्सों से धार्मिक सद्भावना बिगड़ने की खबरें आ रही हैं, तब सोशल मीडिया एक सकारात्मक और रचनात्मक भूमिका निभा सकता है। लेकिन क्या ऐसा हो पा रहा है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी