लुधियाना में नशा तस्कराें के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला समेत तीन गिरफ्तार

थाना मोती नगर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरके रोड पर दबिश देकर एक व्यक्ति को तीन किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया। एएसआइ राजकुमार ने बताया कि आरोपित की पहचान बिहार के जिला कटिहार के अमित कुमार के रूप में हुई है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Wed, 06 Jan 2021 02:30 PM (IST) Updated:Wed, 06 Jan 2021 02:30 PM (IST)
लुधियाना में नशा तस्कराें के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला समेत तीन गिरफ्तार
नशा तस्करों के खिलाफ छेड़ी मुहिम का दिख रहा असर। (फाइल फाेटाे)

लुधियाना, जेएनएन। नशा तस्करों के खिलाफ छेड़ी मुहिम के अंर्तगत बीते चौबीस घंटों के दौरान पुलिस ने विभिन्न जगहों पर कार्रवाई करते हुए महिला समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से गांजा, हेराेइन व शराब बरामद हुई। आरोपितों के खिलाफ तीन केस दर्ज करके छानबीन की जा रही है।

थाना मोती नगर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरके रोड पर दबिश देकर एक व्यक्ति को तीन किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया। एएसआइ राजकुमार ने बताया कि आरोपित की पहचान बिहार के जिला कटिहार के थाना डंड खोरा स्थित गांव भाेलू का टोला निवासी अमित कुमार के रूप में हुई। वो आरके रोड की घोड़ा कालोनी में खड़ा होकर ग्राहक का इंतजार कर रहा था कि पुलिस ने उसे काबू कर लिया।

थाना सलेम टाबरी पुलिस ने गांव फतेहगढ़ गुजरां टी प्वाइंट पर दबिश देकर महिला को 4 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। एएसआइ प्रेम सिंह ने बताया कि उसकी पहचान गांव तलवंडी कलां निवासी अमरजीत कौर के रूप में हुई। पुलिस को पता चला था कि महिला गांव से लुधियाना की और ग्राहकों को हेरोइन सप्लाई करने के लिए जा रही है। सूचना के आधार पर दबिश देकर उसे काबू कर लिया गया।

पुलिस की एंटी स्मगलिंग सेल टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई नाकाबंदी के दौरान स्कूटर सवार को 24 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ थाना शिमला पुरी में केस दर्ज किया गया। एएसआइ चरणजीत सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान दीप नगर निवासी गुड्डू के रूप में हुई।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी