लुधियाना में लाेहड़ी से पहले Dragon Dor की बिक्री जारी, 186 गट्टू समेत नाै लाेग गिरफ्तार

त्याेहार नजदीक आते ही प्रतिबंधित चाइना डोर बेचने वाले लोग सक्रिय हो गए है। वो चोरी छिपे डोर बेचने के अलावा होम डिलीवरी भी दे रहे हैं। पुलिस ने कई जगहों पर कार्रवाई करते हुए चाइना डोर बेच रहे नाै लोगों को 186 गट्टू के साथ गिरफ्तार किया।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sun, 10 Jan 2021 01:14 PM (IST) Updated:Sun, 10 Jan 2021 01:14 PM (IST)
लुधियाना में लाेहड़ी से पहले Dragon Dor की बिक्री जारी, 186 गट्टू समेत नाै लाेग गिरफ्तार
लोहड़ी के त्याेहार पर शहर में पतंगबाजी की धूम रहेगी। (फाइल फाेटाे)

लुधियाना, जेएनएन। लोहड़ी के त्यौहार पर शहर में पतंगबाजी की धूम रहेगी। त्याेहार नजदीक आते ही प्रतिबंधित चाइना डोर बेचने वाले लोग सक्रिय हो गए है। वह चोरी छिपे डोर बेचने के अलावा होम डिलीवरी भी दे रहे हैं। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए नाै जगहों पर कार्रवाई करते हुए चाइना डोर बेच रहे नाै लोगों को 186 गट्टू सहित गिरफ्तार किया। आरोपितों के खिलाफ 39 वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट 1972, 15 इन्वायर्नमेंट प्रोटेक्शन एक्ट 1986 तथा सरकारी आदेश का उल्लंघन करने के आरोप में केस दर्ज किए गए।

थाना सलेम टाबरी पुलिस ने जीटी रोड भट्टियां कट में दबिश देकर हुजूरी बाग कालोनी निवासी गुरमीत सिंह को 30 गट्टू के साथ गिरफ्तार किया। सलेम टाबरी पुलिस ने ही हुजूरी बाग कालोनी निवासी शिव लाल के घर में दबिश देकर उसे 45 गट्टू समेत काबू किया। थाना डिवीजन नंबर 2 पुलिस ने सूफियां बाग चौक में दबिश देकर गुुरु अर्जुन देव नगर निवासी अंकुश अरोड़ा को 9 गट्टू के साथ गिरफ्तार किया। थाना डिवीजन नंबर 2 पुलिस ने ही आदर्श नगर की गली नंबर 6 निवासी हैप्पी सिंह को जनकपुरी की मेन मार्केट में दबिश देकर 9 गट्टू के साथ गिरफ्तार किया। थाना डिवीजन नंबर 4 पुलिस ने कपूर अस्पताल के पास दबिश देकर न्यू शिमला पुरी के जुझार नगर की गली नंबर 15 निवासी अनमाेल कक्कड़ को 7 गट्टू के साथ गिरफ्तार किया।

थाना डिवीज नंबर 4 पुलिस ने माली गंज चौक में दबिश देकर शिमला पुरी के गोबिंद सिंह नगर निवासी लवप्रीत सिंह को 6 गट्टू के साथ गिरफ्तार किया। थाना डिवीजन नंबर 4 पुलिस ने ही वाल्मीकि घाटी मोहल्ला में दबिश देकर राम नगर निवासी सिलंदर सिंह को 40 गट्टू के साथ गिरफ्तार किया। थाना मोती नगर पुलिस ने गांव रामगढ़ में दबिश देकर उसी गांव में रहने वाले कश्मीर सिंह को 18 गट्टू के साथ गिरफ्तार किया। थाना जमालपुर पुलिस ने गांव खासी कलां निवासी परमिंदर की दुकान पर दबिश देकर उसे 22 गट्टू के साथ गिरफ्तार किया।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी