NGT की नगर निगम काे दो टूक, बुड्ढा दरिया और उसके किनारों को सॉलिड वेस्ट फ्री बनाएं

बुड्ढा दरिया की सफाई को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने नगर निगम की खिंचाई करनी शुरू कर दी है।

By Edited By: Publish:Thu, 30 May 2019 06:41 AM (IST) Updated:Thu, 30 May 2019 11:05 AM (IST)
NGT की नगर निगम काे दो टूक, बुड्ढा दरिया और उसके किनारों को सॉलिड वेस्ट फ्री बनाएं
NGT की नगर निगम काे दो टूक, बुड्ढा दरिया और उसके किनारों को सॉलिड वेस्ट फ्री बनाएं

जेएनएन, लुधियाना। बुड्ढा दरिया की सफाई को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने नगर निगम की खिंचाई करनी शुरू कर दी है। एनजीटी की मॉनिटरिंग कमेटी अब नगर निगम से फेज वाइज दरिया की सफाई करवाने के मूड में है। कमेटी ने चंडीगढ़ में हुई बैठक में नगर निगम अफसरों को अब एक नया टास्क दिया है। एनजीटी ने निगम अफसरों दो टूक कह दिया कि अब सबसे पहले बुड्ढा दरिया और उसके किनारों को सॉलिड वेस्ट फ्री बनाएं। नगर निगम दरिया की सफाई करके जो सॉलिड वेस्ट निकलता है उसे दरिया के किनारे जमा कर देता है। यह सिलसिला कई सालों से चलता आ रहा है।

कमेटी सदस्यों ने निगम कमिश्नर से बुड्ढा दरिया की रिपोर्ट मांगी

चंडीगढ़ में आयोजित बैठक के दौरान कमेटी सदस्यों ने निगम कमिश्नर से बुड्ढा दरिया की रिपोर्ट मांगी तो उन्होंने कह दिया कि वह दरिया में जमा हुए कूड़े की सफाई करवा रही हैं। उसके बाद कमेटी सदस्यों ने निगम कमिश्नर को कह दिया कि बुड्ढा दरिया की सफाई करवाकर उसके किनारे जमा कूड़े को वहां से हटा दें। उन्होंने निगम कमिश्नर को कहा कि बुड्ढा दरिया को हर हाल में सॉलिड वेस्ट फ्री करना है। कमेटी सदस्यों ने नहरी विभाग के अफसरों को हिदायतें दी हैं कि नगर निगम कमिश्नर की डिमांड के हिसाब से दरिया की सफाई के लिए मशीनरी बढ़ाई जाए। इसके अलावा कमेटी ने निगम को सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट जल्द से जल्द अपग्रेड करने के निर्देश दिए हैं।

दरिया के किनारे बने कूड़ा डंप व डस्टबिन हटाने के दिए निर्देश

बुड्ढा दरिया के किनारे कई जगहों पर सेकेंडरी कूड़ा कलेक्शन प्वाइंट बनाए गए हैं, जिस वजह से दरिया के किनारे कूड़े के ढेर लगे होते हैं और वहां से भी कूड़ा दरिया में गिर जाता है। इसके अलावा नगर निगम ने एक दर्जन से अधिक जगहों पर डस्टबिन रखे हैं। लोग डस्टबिन में कूड़ा फेंकते हैं और जब वह भर जाते हैं तो उनके आस-पास कूड़ा गिर जाता है। वह कूड़ा भी कहीं न कहीं दरिया में जाकर गिर जाता है। मॉनिटरिंग कमेटी ने अब दरिया के किनारे बने कूड़ा डंपों व डस्टबिनों को हटाने के निर्देश दिए हैं और दरिया में कूड़ा फेंकने वालों पर सख्त कार्रवाई करने को भी कहा है।

पॉलीथिन का मुद्दा भी उठा

कमेटी के सदस्यों ने बुड्ढा दरिया में प्रदूषण के लिए पॉलीथिन को जिम्मेदार ठहराया। सदस्यों ने कहा कि अगर पॉलीथिन पर सख्ती से रोक लगाई जाती है तो दरिया में जमा होने वाले कूड़े की मात्रा कम हो सकती है। उन्होंने निगम कमिश्नर को कहा कि पॉलीथिन पर रोक लगाने की दिशा में भी सख्त कदम उठाए जाएं।

माय सिटी माय प्राइड में उठाया गया था बुड्ढा दरिया का मुद्दा

माय सिटी प्राइड मुहिम में भी बुड्ढा दरिया की सफाई का मुद्दा उठाया गया था। यही नहीं माय सिटी माय प्राइड मुहिम में तय किए गए 11 मुद्दों में भी बुड्ढा दरिया को शामिल किया गया। उसके बाद पंजाब सरकार ने श्री भैणी साहिब के सतगुरु ठाकुर उदय सिंह के नेतृत्व में टास्क फोर्स का गठन किया गया और टास्क फोर्स ने सफाई शुरू करवाई। अब एनजीटी भी बुड्ढा दरिया की सफाई को लेकर मॉनिटरिंग कर रही है। यहां तक कि नगर निगम को इसके लिए टाइम बाउंड एक्शन प्लान तैयार किया।

एनजीटी मॉनिटरिंग कमेटी ने निगम को सख्त हिदायतें दी हैं कि बुड्ढा दरिया को सॉलिड वेस्ट फ्री बनाया जाए। निगम कमिश्नर को पॉलीथिन पर भी सख्ती से प्रतिबंध लगाने को कहा गया है।

-संत बलबीर सिंह सींचेवाल, सदस्य एनजीटी मॉनिटरिंग कमेटी

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 



लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी