त्योहारी सीजन में लुधियाना के एंट्री प्वाइंट दुरुस्त, पुलिस सुस्त, नाकाें पर पुलिस मुलाजिम दिखे नदारद

दैनिक जागरण की टीम ने शहर के सभी एंट्री प्वाइंटाें का मुआयना किया। जहां दूर-दूर तक कोई भी पुलिस मुलाजिम नाके पर दिखाई नहीं दिया। हैरानी की बात यह है कि जितने भी शहर के एंट्री प्वाइंट है उसके नजदीक कोई ना कोई पुलिस चौकी या थाने लगते हैं।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Thu, 12 Nov 2020 09:55 AM (IST) Updated:Thu, 12 Nov 2020 12:12 PM (IST)
त्योहारी सीजन में लुधियाना के एंट्री प्वाइंट दुरुस्त, पुलिस सुस्त, नाकाें पर पुलिस मुलाजिम दिखे नदारद
शहर के बीचों बीच घंटा घर चौक जहां सिर्फ बेरिकेटेर दिखे पुलिस नहीं। (कुलदीप काला)

लुधियाना, [अशवनी पाहवा]। शहर में लूटपाट व चोरी जैसी बड़ी वारदातें हो रही हैं वहीं इस समय त्योहारों का सीजन भी आ गया है। ऐसे में लोगों की सुरक्षा भी बहुत जरूरी है। जिसका पुलिस इंटरनेट मीडिया पर निरंतर दावा करते चले आ रही है, लेकिन बुधवार की रात शहर के हालात इसके विपरीत नजर आए।

शहर में दाखिल होने का मुख्यद्वार जालंधर बाईपास । रात 12 बजे

जब दैनिक जागरण की टीम ने लुधियाना शहर के सभी एंट्री प्वाइंटाें का मुआयना किया। जहां दूर-दूर तक कोई भी पुलिस मुलाजिम नाके पर दिखाई नहीं दिया। हैरानी की बात यह है कि जितने भी शहर के एंट्री पॉइंट है उसके नजदीक कोई ना कोई पुलिस चौकी या थाने लगते हैं।

शहर में दाखिल होने वाला रास्ता फिरोज़पुर नहर। रात 12:40 बजे

जैसे जालंधर बाइपास के समीप सलेम टाबरी, शेरपुर चौक के नजदीक चौकी शेरपुर व थाना डिवीजन 6, अगर नगर के नजदीक थाना सराभा नगर व समराला चौक के नजदीक शिंगार चौकी स्थित है। इसके बाद भी मंगलवार रात शहर के सभी मुख्य चौक चौराहों पर कोई भी पुलिस मुलाजिम नहीं दिखा। पिछले दिनों शहर में कई बड़ी वारदातें हुई। बावजूद इसके रात को नाके खाली होना चिंता की बात है।

 चीमा चाैक रात 1:10 बजे

एक दिन पहले ही शहर में लूटपाट की 100 बड़ी वारदातें करने वाला गिराेह पकड़ा था

समराला चाैक रात 1 बजे

डकैती की योजना बनाते पकड़ा गया डोंगी लुटेरा गिरोह अब तक शहर में लूटपाट की 100 बड़ी वारदातें कर चुका है। पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल ने बुधवार को सिविल लाइन में इस बात का दावा किया। उन्होंने कहा कि इस गैंग के पकड़े जाने के बाद शहर की कई अनसुलझी वारदातों को सुलझा लिया गया है।

थाना डिवीजन नंबर 3 पुलिस ने सोमवार को गिरोह के सरगना समेत कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से चार दात, एक पिस्टल, चार कारतूस, डमी पिस्टल एयर गन, आठ मोबाइल, छह मोटरसाइकिल व एक एक्टिवा बरामद की गई। आरोपित पुलिस रिमांड पर चल रहे हैं। 

chat bot
आपका साथी