सुखबीर बादल से मिले शिअद नेता और वर्कर

खन्ना नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान इकबाल सिंह चन्नी के समर्थन में बड़ी संख्या में पार्टी नेता और वर्कर चंडीगढ़ में शिरोमणि अकाली दल के दफ्तर में पार्टी प्रमुख सुखबीर सिंह बादल से मिले।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 08:00 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 08:00 PM (IST)
सुखबीर बादल से मिले शिअद नेता और वर्कर
सुखबीर बादल से मिले शिअद नेता और वर्कर

जागरण संवाददाता, खन्ना : खन्ना नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान इकबाल सिंह चन्नी के समर्थन में बड़ी संख्या में पार्टी नेता और वर्कर चंडीगढ़ में शिरोमणि अकाली दल के दफ्तर में पार्टी प्रमुख सुखबीर सिंह बादल से मिले। उन्होंने खन्ना विधानसभा सीट से चन्नी को पार्टी टिकट देने की वकालत की और उन्हें एक मजबूत और सबका सांझा उम्मीदवार बताया।

नेताओं और वर्करों ने कहा कि चन्नी क मेहनती इंसान हैं और खन्ना विधानसभा सीट जीतकर वे पार्टी की झोली में जरूर डालेंगें। चन्नी के अनुसार सुखबीर बादल ने सब नेताओं और वर्करों के विचार इत्मीनान के साथ सुने और उन्हें वर्करों की भावनाओं का ख्याल रखने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर एसजीपीसी के पूर्व सचिव दिलमेघ सिंह खटड़ा, बूटा सिंह रायपुर, जीत सिंह अलौड़, इंद्रपाल सिंह कमालपुरा, स्वर्णजीत सिंह माजरी, गुरदीप सिंह माजरी, हरिदर सिंह राणा, जगदीश सिंह राणा, सुरजीत सिंह सरपंच, हरबीर सिंह सोनू, हरजीत सिंह भाटिया, जैमल जीत सिंह, राकेश शर्मा, किरपाल सिंह घुडाणी, गुलजार सिंह सरपंच, कमिक्कर सिंह, गुलाम चौधरी, सुरिदर शाही, मनप्रीत सिंह, जसबीर सिंह, बसपा नेत्री मिन्नी खन्ना, शैंकी सहोता, रिकू सहोता, राजीव कुमार, गुरदीप सिंह दीपू, मलकीत सिंह बोपाराय, सुखविदर सिंह पिकी, सुखदेव सिंह कलकत्ता, जरनैल सिंह जौला, हसनदीप सिंह तनन्नी, हरजौत स्ह चन्नी, दीपक चौधरी, करनैल सिंह, सुरजीत सिंह काला, अर्शदीप सिंह, दिलराज, कमल, बलविदर शर्मा भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी