कैप्टन-सिद्धू की गुटबाजी से हाशिए पर जा रहा पंजाब : फल्ली
पंजाब में कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह की आपसी गुटबाजी पंजाब को हाशिये पर धकेल रही है। कांग्रेस नेताओं को आपसी कलह छोड़कर अपने चुनावी घोषणा पत्र में किये गए वादों को पूरा करने पर जोर देना चाहिए यह बातें आम आदमी पार्टी के पूर्व हलका खन्ना इंचार्ज अनिल दत्त फल्ली ने कही।
जागरण संवाददाता, खन्ना : पंजाब में कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह की आपसी गुटबाजी पंजाब को हाशिये पर धकेल रही है। कांग्रेस नेताओं को आपसी कलह छोड़कर अपने चुनावी घोषणा पत्र में किये गए वादों को पूरा करने पर जोर देना चाहिए, यह बातें आम आदमी पार्टी के पूर्व हलका खन्ना इंचार्ज अनिल दत्त फल्ली ने कही।
फल्ली ने कहा कि पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू तथा उनके सलाहकारों की ओर से दिए जा रहे बयानों से प्रदेश में अशांति फैल सकती है। आए दिन की जा रही बेतुकी बयानबाजी के चलते अगर पंजाब का माहौल प्रभावित हुआ तो इसकी जिम्मेदार कांग्रेस पार्टी होगी।
फल्ली ने आगे कहा कि प्रत्येक घर में नौकरी, रोजगार ओर किसानों के कर्ज माफी सहित सभी मुद्दों पर पंजाब की कांग्रेस पार्टी बुरी तरह से फेल साबित हुई है ओर अब लोगों का ध्यान असल मुद्दों से भटकाने के लिए पंजाब कांग्रेस नौटंकी कर रही है जिसे जनता पूरी तरह से समझती है।