लुधियाना के खन्ना में ट्रक से 755 किलो भुक्की व चूरा-पोस्त बरामद, चार आरोपित गिरफ्तार

लुधियाना के खन्ना में पुलिस ने एक ट्रक में लदी 755 किलो भुक्की व चूरा-पोस्त की 50 बोरियां बरामद की हैं। इसमें 32 बोरियां डोडे और 18 बोरियां भुक्की बरामद हुई हैं। पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Mon, 21 Dec 2020 03:17 PM (IST) Updated:Mon, 21 Dec 2020 03:17 PM (IST)
लुधियाना के खन्ना में ट्रक से 755 किलो भुक्की व चूरा-पोस्त बरामद, चार आरोपित गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपितों के साथ पुलिस पार्टी। (फोटोः जागरण)

खन्ना (लुधियाना), जेएनएन। खन्ना पुलिस ने भुक्की चुरा पोस्त की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने एक ट्रक से 755 किलोग्राम भुक्की बरामद की। इसके साथ ही पुलिस ने चार आरोपितों को भी काबू किया है। खन्ना के एसएसपी गुरशरनदीप सिंह ग्रेवाल ने सोमवार को यह जानकारी दी। उनके साथ एसपी (डी) मनप्रीत सिंह, डीएसपी (डी) मनमोहन सरना, डीएसपी खन्ना राजन परमिंदर सिंह और एसएचओ सदर हेमंत मल्होत्रा भी मौजूद थे।

एसएसपी ग्रेवाल ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक ट्रक नंबर (पीबी 13एडब्ल्यू 1573) को कब्जे में लिया। इसमें चार आरोपितों नवजोत सिंह उर्फ नन्ना निवासी लोपो (समराला), सुखविंदर सिंह उर्फ जंग निवासी आदर्श नगर समराला, अमरजीत सिंह निवासी लोपो (समराला) और हरमनप्रीत सिंह उर्फ गग्गी निवासी बेर खुर्द को गिरफ्तार किया है। एसएसपी ने बताया कि ट्रक में 50 बोरियां लादी हुई थी। इसमें 32 बोरियां डोडे (3 क्विंटल 20 किलो) और 18 बोरियां भुक्की ( 4 क्विंटल 35 किलो) बरामद हुई हैं। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

आरोपितों के खिलाफ पहले भी दर्ज हैं केस

एसएसपी ग्रेवाल ने बताया कि आरोपितों सुखविंदर सिंह और अमरजीत सिंह के खिलाफ साल 2004 में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। इसमें सुखविंदर सिंह पेरोल पर चल रहा था। इसके अलावा आरोपित हरमनप्रीत सिंह के खिलाफ भी इसी डाला मलौद थाना में एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था। उसके कब्जे से नाजायज शराब बरामद हुई थी।

राजस्थान से लाकर बेचते थे भुक्की

एसएसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपितों ने बताया कि वे राजस्थान से सस्ते दाम में भुक्की लाते थे। इसके बाद वे उसे खन्ना, लुधियाना और नवांशहर क्षेत्र में बेचते थे। आरोपितों से आगे की पूछताछ जारी है।

chat bot
आपका साथी