श्मशानघाट के निर्माण का काम रुका, लोगों में रोष

जागरण संवाददाता, खन्ना : गांव सलौदी ¨सघा की में एससी (सैंसी बिरादरी) के श्मशानघाट का काम अधर में रुक

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Mar 2018 09:30 PM (IST) Updated:Wed, 28 Mar 2018 09:30 PM (IST)
श्मशानघाट के निर्माण का काम रुका, लोगों में रोष
श्मशानघाट के निर्माण का काम रुका, लोगों में रोष

जागरण संवाददाता, खन्ना : गांव सलौदी ¨सघा की में एससी (सैंसी बिरादरी) के श्मशानघाट का काम अधर में रुकने से लोगों में काफी रोष है।

कृष्ण लाल तथा धर्मवीर ¨सह ने बताया कि कई साल संघर्ष करने के बाद यहां शेड डालने का काम शुरू हुआ था, जो कि दिसंबर 2017 में बंद कर दिया गया। तब से यह काम बंद पड़ा है। इसके निर्माण के लिए लाई गई सामग्री खुले में पड़ी खराब हो रही है। उन्होंने पक्षपात का आरोप लगाया। इस मौके ¨शगारा ¨सह, तारा ¨सह, निर्मल ¨सह, मलकीत ¨सह भी उपस्थित थे।

इस संबंध में सरपंच हर¨जदर कौर ने कहा कि किसी से कोई पक्षपात नहीं किया जा रहा। पंचायत श्मशानघाट का काम करवाने के लिए ही ग्रांट लाई थी। मिस्त्री मिलते ही काम दोबारा शुरू करवा दिया जाएगा।

बीडीपीओ समराला सु¨रदर ¨सह ने कहा कि मिस्त्री-मजदूर न मिलने के कारण काम रुका है। लोग बेवजह आरोप लगा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी