कांग्रेस इंटरनेट मीडिया विभाग के जिला प्रमुख बने कटारिया

आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पंजाब कांग्रेस की तरफ से विभिन्न विभागों की टीमों का गठन शुरू कर दिया गया है। इसके तहत रविवार को पार्टी की तरफ से इंटरनेट मीडिया विभाग के जिला प्रधानों की सूची जारी की गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Nov 2021 08:02 PM (IST) Updated:Sun, 07 Nov 2021 08:02 PM (IST)
कांग्रेस इंटरनेट मीडिया विभाग के जिला प्रमुख बने कटारिया
कांग्रेस इंटरनेट मीडिया विभाग के जिला प्रमुख बने कटारिया

जागरण संवाददाता, खन्ना : आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पंजाब कांग्रेस की तरफ से विभिन्न विभागों की टीमों का गठन शुरू कर दिया गया है। इसके तहत रविवार को पार्टी की तरफ से इंटरनेट मीडिया विभाग के जिला प्रधानों की सूची जारी की गई। खन्ना के युवा नेता अमन कटारिया को खन्ना जिला का सोशल मीडिया प्रधान लगाया गया है। कटारिया पहले भी इस जिम्मेवारी को संभाल चुके हैं।

पंजाब प्रदेश कांग्रेस की तरफ से जारी पत्र में कॉर्डिनेटर सम्राट ढींगरा ने यह जानकारी दी है। कटारिया 1997 से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हैं व पार्टी के युवा संगठन से लेकर बड़ी कांग्रेस में विभिन्न पदों पर कार्य चुके है। इससे पहले भी अमन कटारिया के पास सोशल मीडिया चार्ज रहा है। विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी ने एक बार फिर से अमन कटारिया पर ही विश्वास जताया है। अमन कटारिया हमेशा सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं।

अमन कटारिया ने इस नियक्ति पर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, कैबिनेट मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली, कैबिनेट मंत्री विजय इंदर सिगला, सम्राट ढींगरा, रुपिदर सिंह गिल, शमिदर मिटू, गुरमिदर लाली, विकास मेहता का धन्यवाद किया। नगर कौंसिल अध्यक्ष कमलजीत सिंह लद्दड़, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष जतिदर पाठक, जिला युकां अध्यक्ष अमित तिवारी, खन्ना युकां अध्यक्ष अंकित शर्मा, हरप्रीत धंजल, तरुण लुम्बा, हरमन शेरगिल, आशीष गर्ग, विजय मौदगिल, रतन आनंद, डेविड शर्मा, राहुल बावा, पार्षद पति रणवीर काका, पार्षद संदीप घई, सुरिदर बावा, राज साहनेवालिया ने कटारिया को बधाई दी है।

chat bot
आपका साथी