भाजपाइयों ने नम आंखों से दी वाजपेयी को श्रद्धांजलि

जागरण संवाददाता, खन्ना : शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी खन्ना मंडल की ओर से मंडल अध्यक्ष व पार्षद सु

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Aug 2018 08:23 PM (IST) Updated:Fri, 17 Aug 2018 08:23 PM (IST)
भाजपाइयों ने नम आंखों से दी वाजपेयी को श्रद्धांजलि
भाजपाइयों ने नम आंखों से दी वाजपेयी को श्रद्धांजलि

जागरण संवाददाता, खन्ना : शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी खन्ना मंडल की ओर से मंडल अध्यक्ष व पार्षद सुधीर सोनू के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि भेंट की गई। श्रद्धांजलि समारोह में विशेष तौर पर पंजाब किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बिक्रमजीत ¨सह चीमा, जिलाध्यक्ष भाजपा रणजीत ¨सह हीरा, पार्षद संजीव धमीजा, रजनीश बेदी, पूर्व चेरयमैन राजेश डाली, पूर्व चेयरमैन अजय सूद विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस मौके भाजपा नेताओं ने दो मिनट का मौन धारण किया गया। इसके बाद गायत्री महामंत्र का जाप किया गया। भाजपा नेताओं ओर कार्यकर्ताओं की ओर से वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद भी किया गया। भाजपा नेताओं ने स्व. पूर्व प्रधानमत्री को याद करते हुए कहा कि वे ऐसे व्यक्तित्व तथा प्रतिभा के धनी थे, जिनका कोई सानी नहीं था। उन्होंने कहा कि चाहे कारगिल में मुंहतोड़ जवाब देने की बात हो ओर चाहे परमाणु परीक्षण की, सभी जगह वाजपेयी की कुशलता तथा कार्यक्षमता दिखाई दी। इस मौके पर जसपाल ¨सह, योगराज शारदा, बीर प्रकाश कपूर, रमरीश विज, अनुज छाहड़िया, हरसिमरनजीत ¨सह रिची, मनोज घई, सतीश शर्मा, नवदीप चांदला, हरीश महेंद्रू, सुख¨वदर ¨सह सलाणा, शेखर बग्गन, मोहम्मद शाकिर, मोहम्मद काजिम, सतदेव शर्मा, संजय गर्ग, धर्मपाल वर्मा, संजय सोहनी, बब्बी पुंज, जसबीर ¨सह, राकेश कुमार, अवतार ¨सह तारी, शिवम बेदी, प्रिंस लखानी, र¨वदर कुमार, बजरंगी यादव, शिवचरण कुमार, नरेश आनंद, मेवा ¨सह, ज¨तदर कुमार भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी