पोस्टमैट्रिक घोटाले के आरोप पर आप ने फूंका पंजाब सरकार का पुतला

एससी-एसटी विद्यार्थियों की पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप में घोटाले के आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी खन्ना के नेताओं और वर्करों ने गुरदर्शन सिंह कोहली और हलका पायल के इंचार्ज मनविंदर सिंह ग्यासपुरा के नेतृत्व में पंजाब सरकार का पुतला फूंका।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 09:15 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 09:15 PM (IST)
पोस्टमैट्रिक घोटाले के आरोप पर आप ने फूंका पंजाब सरकार का पुतला
पोस्टमैट्रिक घोटाले के आरोप पर आप ने फूंका पंजाब सरकार का पुतला

जागरण संवाददाता, खन्ना : एससी-एसटी विद्यार्थियों की पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप में घोटाले के आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी खन्ना के नेताओं और वर्करों ने गुरदर्शन सिंह कोहली और हलका पायल के इंचार्ज मनविंदर सिंह ग्यासपुरा के नेतृत्व में पंजाब सरकार का पुतला फूंका। पुतले पर कैप्टन अमरिन्दर सिंह, मनप्रीत सिंह बादल और साधु सिंह धर्मसोत की तस्वीरें लगाई गई थी। आप नेताओं ने सरकार खिलाफ नारेबा•ाी करते हुए घोटाले में शामिल मंत्रियों और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

आप की तरफ से दलित विद्यार्थियों के लिए हेल्प लाईन नंबर जारी किया गया। ग्यासपुरा ने कहा कि कांग्रेस सरकार के शिक्षा मंत्री शिक्षा प्रणाली में विकास करने की बात करते हैं जबकि पंजाब के एक लाख से •ा्यादा एससी-एसटी विद्यार्थी परीक्षाएं नहीं दे सकते। सरकार को स्कालरशिप में किए घोटाले के मुद्दे पर वाइट पेपर जारी करना चाहिए जिससे सच्चाई लोगों के सामने आ सके। स्वर्ण सिंह छिब्बर, धरमिंदर सिंह रूपराए, अनिल दत्त फली, बरिंदर डेविट ने कहा कि चाहे सरकार ने अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के 2020 -21 शैक्षिक वर्ष की स्कालरशिप की अंतिम किश्त जारी करन का ऐलान किया परन्तु केंद्र और प्रदेश सरकार के खेल में बाकी के तीन सेशन के बच्चों का भविष्य अभी भी दांव पर लगा हुआ है।

इस मौके लछमण सिंह ग्रेवाल, तरुनप्रीत सिंह सौंद, जगजीवन सिंह खीरनिया, राजिन्दर सिंह स्वैच, हरजिंदर सिंह रतनहेड़ी, गुरप्रीत सिंह, गुरजीत सिंह, जगतार सिंह दयालपुरा, राजवीर शर्मा, सुखविन्दर सिंह ललहेड़ी, सुखमनजीत सिंह, नितिन चम, लखवीर सिंह, रमन चांदी, कश्मीरी लाल, मेजर सिंह, तजिन्दर सिंह ग्रेवाल, कश्मीर सिंह, लाला मंगत राय, अवतार सिंह, ईशर सिंह, इन्द्रजीत सिंह, सूबेदार प्रीतम सिंह, ज्योति रसूलड़ा, परमजीत सिंह जंडाली, कुलवंत सिंह, नरिंदरपाल सिंह बाजवा, कुलदीप सिंह, जसविंदर सिंह, पाल सिंह, दर्शन सिंह, मलकीत सिंह, नछत्तर सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी