फीको ने शुरू किया हर घर तिरंगे वितरण अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन हर घर तिरंगा-आजादी का अमृत महोत्सव के अनुरूप फेडरेशन आफ इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल आर्गनाइजेशन (फीको) ने भारतीय झंडे (तिरंगा) का वितरण शुरू किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Aug 2022 05:06 PM (IST) Updated:Sat, 13 Aug 2022 05:06 PM (IST)
फीको ने शुरू किया हर घर तिरंगे वितरण अभियान
फीको ने शुरू किया हर घर तिरंगे वितरण अभियान

जागरण संवाददाता, लुधियाना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन 'हर घर तिरंगा-आजादी का अमृत महोत्सव' के अनुरूप फेडरेशन आफ इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल आर्गनाइजेशन (फीको) ने भारतीय झंडे (तिरंगा) का वितरण शुरू किया। पहला सेट प्रमुख औद्योगिक संघों के नेताओं को वितरित किया गया। इस अवसर पर अटल पूर्वांचल उद्योग विकास परिषद के राम उग्र शुक्ल बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए।

इस दौरान फोकल प्वाइंट फेज-आठ मंगली एसोसिएशन के सत्यपाल सैनी, लुधियाना प्लाइवुड मैन्यूफेक्चरर एसोसिएशन के प्रधान रघुवीर सिंह सोहल, लुधियाना सिलाई मशीन एवं पार्टस मैन्युफेक्चरर एसोसिएशन के प्रधान गुरमुख सिंह रूपल, स्माल स्केल मैन्यूफेक्चरर एसोसिएशन के बलबीर सिंह मनकू एवं फेडरेशन आफ डाइंग फैक्ट्रीज एसोसिएशन के टीआर मिश्रा मौजूद थे। फीको के प्रधान गुरमीत सिंह कुलार ने कहा कि देश की आजादी के 75 साल पूरे होना हम सबके लिए गर्व की बात है। इसे सेलीब्रेट करने के लिए एसोसिएशन की ओर से हर घर और हर कारखाने में झंडा सुनिश्चित किया जा रहा है। इसके लिए पूरी टीम की ओर से मिलकर प्रयास किए जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी