100 ग्राम हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

थाना डिवीजन नंबर 2 पुलिस ने 100 ग्राम हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Jun 2020 02:29 AM (IST) Updated:Sat, 13 Jun 2020 03:38 AM (IST)
100 ग्राम हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
100 ग्राम हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

जासं, लुधियाना : थाना डिवीजन नंबर दो पुलिस ने 100 ग्राम हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ केस दर्ज करके शुक्रवार अदालत में पेश किया गया। जहां से रिमांड हासिल करके कड़ी पूछताछ की जा रही है। एएसआइ राजवंत सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान विजय नगर की गली नंबर तीन निवासी सुरिदर कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने वीरवार शाम चीमा चौक में नाकाबंदी की थी। इस दौरान ढोलेवाल की ओर से पैदल आ रहे आरोपित ने पुलिस को देख कर पीछे मुड़ने का प्रयास किया। पुलिस ने उसे काबू करके तलाशी ली, तो उसकी जेब से उक्त नशीला पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस आरोपित का नेटवर्क खंगाल रही है। कोरोना को लेकर लगाए लॉकडाउन के बाद चोरी के मामले शहर में बढ़ते जा रहे हैं, जिनपर शिकंजा कसने की पुलिस भी तैयारियां कर रही हैं। चोरी का मोटरसाइकिल बेचने जाता गिरफ्तार

जासं, लुधियाना : थाना डिवीजन नंबर दो पुलिस ने चोरी का मोटरसाइकिल बेचने के लिए जा रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ केस दर्ज करके शुक्रवार अदालत में पेश किया गया। जहां से रिमांड हासिल करके कड़ी पूछताछ की जा रही है। एएसआइ गुरमेल सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान डॉक्टर आंबेडकर नगर निवासी बिक्रम के रूप में हुई है। वीरवार शाम पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लेबर कॉलोनी कट पर की गई नाकाबंदी के दौरान उसे तब काबू किया, जब वो चोरी के मोटरसाइकिल नंबर पीबी12आर-1945 को को बेचने की फिराक में इस्लाम गंज से टिब्बा रोड की और जा रहा था।

chat bot
आपका साथी