Ludhiana Coronavirus updateः लुधियाना में कोरोना संक्रमण के 48 नए केस मिले, दो लोगों की गई जान

Ludhiana Coronavirus updateः जिले में कोरोना वायरस के 48 नए केस और दो लोगों की मौत हो गई। लुधियाना में कोरोना रिकवरी रेट 94.76 फीसद है। 968 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। मौजूदा समय में कोरोना के 329 एक्टिव केस हैं।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Sun, 03 Jan 2021 06:32 AM (IST) Updated:Sun, 03 Jan 2021 06:32 AM (IST)
Ludhiana Coronavirus updateः लुधियाना में कोरोना संक्रमण के 48 नए केस मिले, दो लोगों की गई जान
स्वास्थ्य विभाग ने 1947 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं।

लुधियाना, जेएनएन। कोरोना संक्रमण के शनिवार को 48 नए मामले सामने आए हैं। दो मरीजों की भी हुई है। कोरोना संक्रमण का शिकार हुए 48 में से 44 लोग लुधियाना जिले के रहने वाले हैं। चार लोग अन्य जिलों से हैं। दम तोड़ने वालों में एक मरीज लुधियाना और दूसरा बठिंडा जिले का रहने वाला था। अब तक लुधियाना में 24844 लोगों कोरोना की चपेट में आ चुके हैं जिनमें से 23,544 स्वस्थ हो चुके हैं।

जिले में रिकवरी रेट 94.76 फीसद है। 968 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। मौजूदा समय में कोरोना के 329 एक्टिव केस हैं। शनिवार को भी स्वास्थ्य विभाग ने 1947 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए लोग शारीरिक दूरी का पालन करें और मास्क पहनें।

शुक्रवार को यूके से लौटे यात्रियों में से चार और यात्रियों की रिपोर्ट नेगेटिव आने से विभाग ने रात की सांस ली है। अब चार यात्रियों की रिपोर्ट पेंडिंग है। इससे पहले नौ यात्रियों की रिपोर्ट नेगेटिव व एक की पाजिटिव आई है। बता दें कि शुक्रवार को 36 कोरोना संक्रमित पाए गए थे, जिसमें जिला लुधियाना से 27 और नौ संक्रमित अन्य जिलों से संबंधित हैं। शुक्रवार को चार कोरोना संक्रमित मरीजों ने दम तोड़ दिया जिसमें तीन लुधियाना से और एक मोगा जिले का है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी