निगम इंजीनियर राहुल गगनेजा की घर वापसी पर विभाग ने फेरा पानी, अमृतसर में ही रहेंगे तैनात

नगर निगम लुधियाना के सुप¨रटेंडेंट इंजीनियर धर्म ¨सह 30 अप्रैल को रिटायर हो रहे हैं।

By Edited By: Publish:Wed, 10 Apr 2019 07:00 AM (IST) Updated:Wed, 10 Apr 2019 10:00 AM (IST)
निगम इंजीनियर राहुल गगनेजा की घर वापसी पर विभाग ने फेरा पानी, अमृतसर में ही रहेंगे तैनात
निगम इंजीनियर राहुल गगनेजा की घर वापसी पर विभाग ने फेरा पानी, अमृतसर में ही रहेंगे तैनात
जागरण संवाददाता, लुधियाना। नगर निगम लुधियाना के सुप¨रटेंडेंट इंजीनियर धर्म सिंह 30 अप्रैल को रिटायर हो रहे हैं। कुछ माह पहले लुधियाना से अमृतसर ट्रांसफर हुए सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर राहुल गगनेजा ने धर्म सिंह की जगह वापस आने के लिए पहले ही अपने ऑर्डर करवा लिए थे। ऐसे में घर वापसी के लिए वह पूरी तरह से निश्चिंत थे, लेकिन स्थानीय निकाय विभाग ने गगनेजा की घर वापसी पर पानी फेर दिया।

स्थानीय निकाय विभाग ने अलग-अलग निगमों के 9 इंजीनियरों के ट्रांसफर किए हैं। विभाग ने गगनेजा से लुधियाना स्मार्ट सिटी का अतिरिक्त चार्ज भी वापस ले लिया है और साथ ही धर्म सिंह के रिटायर होने पर लुधियाना वापस आने वाले ऑर्डर भी रद कर दिए। अब गगनेजा अमृतसर में ही तैनात रहेंगे। इसके अलावा विभाग ने लुधियाना के कुल तीन इंजीनियरों के तबादले किए हैं। लुधियाना नगर निगम में तैनात प्रवीण कुमार सिंगला को नगर निगम मोगा, तीरथ कुमार बांसल को पठानकोट भेजा गया। इसके अलावा 30 अप्रैल को रिटायर हो रहे धर्म सिंह को मुख्य दफ्तर चंडीगढ़ भेजा गया है।

प्रवीण कुमार सिंगला की जगह पटियाला से रजिंदर चोपड़ा, धर्म सिंह की जगह मुख्य दफ्तर से गुरप्रीत वालिया, नगर निगम फगवाड़ा से तीरथ बांसल की जगह रणजीत सिंह और अमृतसर से विजय कुमार को लुधियाना भेजा गया। विभाग की तरफ से इन सभी अफसरों को तुरंत ज्वाइन करने के आदेश दिए गए हैं। स्मार्ट सिटी का चार्ज भी वापस लिया गौरतलब है कि राहुल गगनेजा लंबे समय से लुधियाना स्मार्ट सिटी का चार्ज देख रहे थे। लुधियाना से अमृतसर तबादला होने के बाद भी यह चार्ज उनके पास ही था। इसी की आड़ में उन्होंने 31 दिसंबर 2018 को ही अपने ऑर्डर धर्म सिंह के रिटायर होने पर लुधियाना के लिए करवा दिए थे।
chat bot
आपका साथी