गुरु नानक जी के संदेश ही संतुलित विकास का मार्ग : डॉ. इंद्रजीत सिंह

गुरु हरिगोबिंद खालसा कॉलेज गुरुसर सुधार में गुरू नानक देव जी के 550 साला प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य पर गुरु गोबिंद सिंह स्टडी सर्किल लुधियाना के सहयोग से विचार-गोष्ठी करवाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Nov 2018 02:02 AM (IST) Updated:Tue, 13 Nov 2018 02:02 AM (IST)
गुरु नानक जी के संदेश ही संतुलित विकास का मार्ग : डॉ. इंद्रजीत सिंह
गुरु नानक जी के संदेश ही संतुलित विकास का मार्ग : डॉ. इंद्रजीत सिंह

जागरण संवाददाता, जगराओं : गुरु हरिगोबिंद खालसा कॉलेज गुरुसर सुधार में गुरू नानक देव जी के 550 साला प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य पर गुरु गोबिंद सिंह स्टडी सर्किल लुधियाना के सहयोग से विचार-गोष्ठी करवाई गई। इस दौरान प्रसिद्ध सिख चिंतक डॉ.इंद्रजीत सिंह गोगाआनी व स्कूल आफ पंजाबी स्टडीज, गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर के सहायक प्रोफेसर डॉ. मनजिंदर सिंह बतौर रिसोर्स पर्सन शामिल हुए। दोनों मुख्य वक्ताओं ने गुरु नानक देव जी के जीवन पर उनकी बाणी के हवाले से इस बात पर विशेष जोर दिया कि गुरु साहिब की ओर से दिए गए विश्व कल्याण के संदेश पर तर्क साहित्य के चलते ही अद्भुत समाज संतुलित व सही अर्थ में विकास कर सकता है। इस विचार-गोष्ठी में एक दर्जन से अधिक विद्वानों ने शोध पत्र पेश किए। गोष्ठी का आरंभ कॉलेज के संगीत विभाग की ओर से बाबा आखे हाजिया शब्द के श्रवण से हुआ। इस उपरात डॉ. गुरमीत सिंह ने शामिल विद्वानों से जान-पहचान करवाते सेमिनार की रूपरेखा पेश की। कॉलेज की प्रिसिपल डॉ. स्वर्णजीत सिंह दियोल ने आए मेहमानों का धन्यवाद किया। इसका संचालन कोआर्डिंनेटर डॉ. सोहन सिंह ने बखूबी निभाया। डॉ. बलजीत सिंह मुखी इतिहास विभाग ने समूचे सेमिनार के दौरान अपने विचार पेश किए। उन्होंने कहा कि गुरु के बताए मार्ग का सबको अनुसरण करना चाहिए, ताकिअच्छे समाज का सृजन किया जाए सके। सेमिनार के अंत में डॉ. राम सिंह सरपरस्त गुरु गोबिंद सिंह स्टडी सर्किल ने सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर इकबाल सिंह सिंघा, डॉ. हरजिंदर सिंह बराड़ रजिस्ट्रार, जतिंदरपाल सिंह, सुरिंदर सिंह कोहली सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी