कोरोना काल में भी जारी रहेगा किसान आंदोलन: सुखविदर सिंह

गांव हंबड़ा में भारतीय किसान यूनियन डकौंदा के जिला प्रधान सुखविदर सिंह की अगुवाई में मीटिग हुई। मीटिग के उपरांत किसानों का एक जत्था दिल्ली चल रहे किसान आंदोलन में रवाना किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 May 2021 06:15 PM (IST) Updated:Wed, 19 May 2021 06:15 PM (IST)
कोरोना काल में भी जारी रहेगा किसान आंदोलन: सुखविदर सिंह
कोरोना काल में भी जारी रहेगा किसान आंदोलन: सुखविदर सिंह

संसू, लुधियाना : गांव हंबड़ा में भारतीय किसान यूनियन डकौंदा के जिला प्रधान सुखविदर सिंह की अगुवाई में मीटिग हुई। मीटिग के उपरांत किसानों का एक जत्था दिल्ली चल रहे किसान आंदोलन में रवाना किया। सुखविदर सिंह ने बताया कि कोरोना काल में किसानों का आंदोलन तेजी से आगे बढ़ रहा है और ये जारी रहेगा। सरकार को कृषि कानून रद करने ही पड़ेंगे। नहीं तो आंदोलन और भी तेज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बहुत से गांव इस समय आंदोलन में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और लगातार ट्रैक्टर-ट्राली समेत दिल्ली आंदोलन में शामिल हो रहे हैं। इस मौके पर हरजित सिंह नूरपुर, अमरजीत सिंह हंबड़ा, परमिदर सिंह, बेअंत सिंह बानीएवाल, हाकम सिंह, मनदीप सिंह , हर केवल सिंह, गुरचरण सिंह, गुरदीप सिंह आदि दिल्ली की तरफ रवाना हुए।

chat bot
आपका साथी