पूंजीपतियों को लाभ पहुंचा रही मोदी सरकार: गुरचरण सिंह

कृषि सुधार विधेयक रद करने की मांग को लेकर किसान-मजदूर जत्थेबंदियों की ओर से 25 सितंबर के पंजाब बंद के निमंत्रण को पूरा समर्थन मिल रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Sep 2020 04:45 AM (IST) Updated:Wed, 23 Sep 2020 05:10 AM (IST)
पूंजीपतियों को लाभ पहुंचा रही मोदी सरकार: गुरचरण सिंह
पूंजीपतियों को लाभ पहुंचा रही मोदी सरकार: गुरचरण सिंह

जागरण संवाददाता, जगराओं : कृषि सुधार विधेयक रद करने की मांग को लेकर किसान-मजदूर जत्थेबंदियों की ओर से 25 सितंबर के पंजाब बंद के निमंत्रण को पूरा समर्थन मिल रहा है। इस संबंधी किरती किसान यूनियन की ओर से इलाके के गांवों में केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ अर्थी फूक प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी के तहत जत्थेबंदी की ओर से मंगलवार को गांव रसूलपुर में मोदी सरकार की अर्थी फूंक कर रोष जताया गया।

किरती किसान यूनियन के गुरचरण सिंह, हरदेव सिंह मोर ग्रामीण मजदूर यूनियन के अवतार सिंह रसूलपुर ने कहा कि कृषि विधेयक आने से खेतीबाड़ी सेक्टर में कारपोरेट घरानों, बड़ी कंपनियों व पूंजीपतियों को छूट मिल जाएगी। इससे छोटे किसान दब जाएंगे और अंबानी-अडाणी जैसे पूंजीपतियों की कठपुतली बन जाएंगे। उन्होंने कहा कि आज कृषि व पंजाब को बचाने के लिए तीखे संघर्ष की जरूरत है। किसान मजदूरों ने 25 सितंबर के बंद को समर्थन का एलान भी किया। इस मौके पर ग्रामीण मजदूर यूनियन के सुखदेव मानूके, अजैब सिंह, कर्म सिंह, किरती किसान यूनियन के करतार सिंह, अवतार सिंह, जीत , गोल्डी, बीरा, हरनेक सिंह फौजी व जीत सिंह, प्रधान जसवंत सिंह पप्पू, जगदीप सिंह, मास्टर बलबीर सिंह आदि उपस्थित सदस्य मौजूद थे।

वहीं हलका समराला के विधायक अमरीक सिंह ढिल्लों ने कृषि कानूनों के खिलाफ माछीवाड़ा के आढ़तियों, किसानों व मजदूरों को साथ लेकर रोष मार्च किया। विधायक ढिल्लों ने कहा कि देश का अन्नदाता कहलवाने वाला किसान केंद्र की नीतियों के कारण कर्ज में डूबता जा रहा है। नए कानूनों से किसानों को और नुकसान होने वाला है।

chat bot
आपका साथी