महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए 'जीतो' लगाएगा प्रदर्शनी

महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए जीतो प्रदर्शनी लगाने जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Oct 2019 08:00 AM (IST) Updated:Sun, 13 Oct 2019 08:00 AM (IST)
महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए 'जीतो' लगाएगा प्रदर्शनी
महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए 'जीतो' लगाएगा प्रदर्शनी

संस, लुधियाना : जीतो लेडीज विग, जीतो लुधियाना चैप्टर एवं जीतो यूथ विग की एक सामूहिक मीटिग का आयोजन सिविल लाइन जैन मंदिर समिति केंद्र में हुई। सर्वप्रथम सामूहिक महामंत्र उच्चारण के साथ मीटिग की शुरुआत की। जीतो लुधियाना चैप्टर चेयरमैन भूषण जैन, महामंत्री राजीव जैन ने बताया यह कार्निवल दो दिवसीय 19 और 20 अक्टूबर शहंशाह पैलेस, फिरोजपुर रोड में रोजाना सुबह 10 बजे से सायं 8 बजे तक कार्निवल का समय रहेगा। समारोह में मुख्य मेहमान किरन-प्रवीण जैन, सौरभ, सुरभि जैन, आशना जैन एआना जैन मैसर्ज महावीर उद्योग द्वारा उद्घाटन एवं कमल जैन, पत्नी वरिदर जैन, संजय जैन, नीतू जैन, राजीव जैन, सोनल जैन, मालिक फॉर्म भैरव सोना गारमेंट प्राइवेट लिमिटेड परिवार द्वारा दीप प्रज्वलन किया जाएगा। जीतो लेडीज विग चेयर पर्सन अभिलाष ओसवाल, (धर्म पत्नी प्रसिद्ध उद्योगपति जवाहर लाल ओसवाल) ने कहा ये प्रदर्शनी महिलाओं के सशक्तीकरण व उत्थान के लिए आयोजित की जा रही है। आज महिलाओं का वर्चस्व किसी से छुपा नहीं। आज की महिलाएं उतनी कमजोर नहीं जितनी की पहले थी। आज महिलाओं का जोर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी नजर आता है। हमारा इस प्रदर्शनी का मकसद, महिलाएं अपनी उर्जा को पहचाने और निखारें। आज लुधियाना को स्मार्ट सिटी बनाने का जो दर्जा मिला है, वो महिलाओं के अनथक प्रयास से संभव होगा। महिलाएं प्रधानमंत्री के स्वच्छ अभियान का हिस्सा बनें। जीतो कार्निवाल महिला विग की कनवीनर मंजू ओसवाल व मंत्री सोनिया जैन ने अपने विचार रखते हुए कहा कि इस कार्यक्रम को लेकर महिलाएं कितनी उत्साहित हैं, इसका शब्दों में जवाब नहीं दिया जा सकता। इस कार्यक्रम में प्रवेश पास के साथ होगा।

महिला सशक्तीकरण के इस अभियान में जुड़ने वाली महिलाओं को विशेष सम्मानित किया जायेगा। विशेषकर सभी उन संस्थाओं से अनुरोध है जिन्हें महिलाएं चलाती है, वे सभी इस कार्यक्रम का विशेष हिस्सा बनें। इसी के साथ जीतो यूथ विग की युवा टीम हमें मुख्य सहयोगी के रूप में मिली जो सारे कार्यक्रम का संचालन करेगी । इस मौके पर जीतो लेडीज विग की चेयरपर्सन अभिलाष ओसवाल, उप-प्रधान मंजू ओसवाल, मंत्री सोनिया जैन, कोषाध्यक्ष रंजना जैन, सीरत ओसवाल, भानू जैन, एकता जैन, करुणा ओसवाल, कंचन जैन जीतो लुधियाना चैप्टर के चेयरमैन भूषण कुमार जैन, महामंत्री राजीव जैन चमन, कोमल कुमार जैन ड्यूक, मंत्री तरूण जैन, राकेश जैन, अमित जैन आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी