सतगुरु बावा लाल दयाल का अवतार दिवस मनाया

न्यू शिवाजी नगर स्थित मंदिर श्री बावा लाल दयाल बना ध्यानपुर धाम।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Jan 2020 05:00 AM (IST) Updated:Tue, 28 Jan 2020 05:00 AM (IST)
सतगुरु बावा लाल दयाल का अवतार दिवस मनाया
सतगुरु बावा लाल दयाल का अवतार दिवस मनाया

संस, लुधियाना (वि) : न्यू शिवाजी नगर स्थित मंदिर श्री बावा लाल दयाल बना ध्यानपुर धाम। नजारा था योगिराज सतगरु बावा लाल दयाल जी के 665वें अवतार दिवस का। अवतार दिवस के मौके पर मंदिर श्री बावा लाल दयाल जी में समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सर्वप्रथम सुबह पंडित शेखर ने मंत्रोच्चारण से सतगरु बावा लाल दयाल जी की प्रतिमा को पंचामृत स्नान करवाया।

तत्पश्चात प्रदीप वर्मा, विनोद मकोल, सुरिदर मकोल, गुलशन व अन्य साधकों ने महाराज की पूजा अर्चना व आरती की व छप्पन भोग अर्पित किए। महिला संकीर्तन मंडल की सुनीता वाही, उषा, शारदा, ललिता, शकुंतला, मधु, राज रानी ने हरिनाम सकीर्तन में हाजिरी लगाई। शाम के समय सत्संग की दूसरी बैठक आयोजित की जिसमें अमन मकोल, अजय मल्होत्रा, प्रदीप वर्मा, हनी मेहता व पं. राजिंदर शर्मा ने मधुर धुन से संगत को आनन्दित किया। सत्संग में ला दे दातेया अपने नाम वाली मेहंदी, ढोलक जद वजदी, मेरे माथे ते लिख दी नाम अपना गाते ही संगत को नाचने पर मजबूर कर दिया। अवतार दिवस के मौके पर आयोजकों ने विशाल केक काटकर उसे प्रसाद स्वरूप श्रद्धालुओं में वितरित किया। समारोह में श्री गणपति महोत्सव कमेटी के प्रमुख राकेश बजाज व अन्य अथितियों को कमेटी सदस्यों द्वारा सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। सतगरु बावा लाल दयाल जी की अरदास कर समारोह को विश्राम दिया।

इस अवसर पर राजिदर पराशर, विजय चोपड़ा, राजिदर शर्मा, प्रदीप वर्मा, राहुल वाही, सिकंदर लाल, राजिदर नीटा, हनी मेहता, विनोद वर्मा, अमन मकोल, राम दत्त, विजय वर्मा, राजेश प्रभाकर, गुलशन, सुरिदर मकोल, राकेश विग, अनिल भाटिया, अशोक भाटिया, उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी