Punjab News: इसरो चेयरमैन एस सोमनाथ ने चंद्रयान-4 के मिशन को लेकर दी जानकारी, बोले- 'कई प्रोजेक्ट्स पर चल रहा काम'

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के चेयरमैन डॉ. एस सोमनाथ पहली बार पंजाब पहुंचे। यहां उन्होंने चंद्रयान-4 (Chandrayaan 4) मिशन को लेकर जानकारी दी। साथ ही उन्होंने बताया कि चंद्रयान-4 को डिजाइन किया जा रहा है। एस सोमनाथ ने कहा कि कोई एक प्रोजेक्ट हो तो उसका विस्तार से जिक्र करूं। अभी इस समय कई प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है।

By Jagran NewsEdited By: Deepak Saxena Publish:Tue, 09 Apr 2024 09:43 PM (IST) Updated:Tue, 09 Apr 2024 09:43 PM (IST)
Punjab News: इसरो चेयरमैन एस सोमनाथ ने चंद्रयान-4 के मिशन को लेकर दी जानकारी, बोले- 'कई प्रोजेक्ट्स पर चल रहा काम'
इसरो चेयरमैन एस सोमनाथ ने चंद्रयान-4 के मिशन को लेकर दी जानकारी (फाइल फोटो)।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। पंजाब में पहली बार पहुंचे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के चेयरमैन डॉ. एस सोमनाथ ने कहा कि हमारे विज्ञानी चंद्रयान-4 मिशन के लिए जुट गए हैं। इसके तहत चांद पर समय-समय पर क्राफ्ट भेज जानकारी एकत्रित की जाएगी और उसी आधार पर मिशन आगे बढ़ेगा।

सतपाल मित्तल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के बाद एस सोमनाथ ने कहा कि चंद्रयान-4 को डिजाइन किया जा रहा है। किसी तरह के लॉन्च के दौरान विज्ञानियों के मन में किस तरह की भावनाएं चलती हैं पर उन्होंने कहा कि हर काम को करने का एक पैशन होता है जिससे उस काम को सफल बनाया जा सके। जब आप काम करते हैं तो भावनाएं अपने आप ही साथ जुड़ जाती हैं।

एक नहीं कई प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है इसरो: डॉ. एस सोमनाथ

वर्तमान में इसरो किन प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहा है, इस सवाल पर डॉ. एस सोमनाथ ने कहा कि कोई एक प्रोजेक्ट हो तो उसका विस्तार से जिक्र करूं। रॉकेट को लेकर चलने वाले प्रोजेक्ट की बात हो या फिर सेटेलाइट प्रोजेक्ट की या बात करें एप्लीकेशन प्रोजेक्ट की, सभी पर इसरो काम कर रहा है। इसी के साथ-साथ टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट प्रोजेक्ट पर भी काम चल रहा है। सभी प्रोजेक्ट्स अलग-अलग मिशन के तहत हैं।

उन्होंने कहा कि इस समय विद्यार्थियों के लिए भी बहुत से प्रोजेक्ट्स पर इसरो काम कर रहा है। इनमें युविका प्रोग्राम शामिल है, जिसमें युवा व बच्चों पर फोकस किया जा रहा है। इसरो की वेबसाइट पर स्कूली विद्यार्थियों के लिए शुरू किए गए प्रोजेक्ट्स का जिक्र किया गया है। विद्यार्थियों के लिए सर्टिफिकेट कोर्स भी चल रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Punjab Politics: अकाली दल और बीजेपी को बड़ा झटका, मोगा में आप में शामिल हुए कई नेता

ये भी पढ़ें: Patiala Crime: सरकारी कॉलेज में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस कर रही आरोपियों से पूछताछ

chat bot
आपका साथी