Red Fort Violence: लाल किले में हिंसा के बाद घर आया था इकबाल, पत्नी को लेकर हो गया था गायब

Red Fort Violence लाल किले में हिंसा वाली घटना से पहले भी इकबाल दो बार किसान आंदोलन में गया था। तीसरी बार गया तो गणतंत्र दिवस में हुई हिंसा हो गई। अगले दिन वह घर लौटा और अपनी पत्नी को लेकर कहीं चला गया।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Thu, 11 Feb 2021 10:16 AM (IST) Updated:Thu, 11 Feb 2021 11:57 AM (IST)
Red Fort Violence: लाल किले में हिंसा के बाद घर आया था इकबाल, पत्नी को लेकर हो गया था गायब
इकबाल सिंह हिंसा से पहले दो बार गया था दिल्ली। (जागरण)

लुधियाना, जेएनएन। Red Fort Violence : लाल किले में हिंसा के मामले में गिरफ्तार किए गए इकबाल सिंह की गिरफ्तारी से लोग काफी हैरान हैं। वहीं, माता-पिता सदमे में हैं। अशोक नगर की गली नंबर नौ में रहने वाले उसके पड़ोसियों ने बताया कि इकबाल सिंह कीर्तन दरबार किया करता था। घर में पिता सरदार सिंह, मां, पत्नी प्रीति और दो बेटियां हैं। पिता पंजाब होम गार्ड से सेवानिवृत्त हुए हैं।

यह भी पढ़ें-दिल्ली हिंसा मामले में दीप सिद्धू के बाद इकबाल सिंह भी गिरफ्तार, भीड़ को उकसाने का है आरोप

इकबाल की हरकत से लोग हैरान, माता-पिता सदमे में

लाल किले में हिंसा वाली घटना से पहले भी इकबाल दो बार किसान आंदोलन में गया था। तीसरी बार गया तो गणतंत्र दिवस में हुई हिंसा हो गई। अगले दिन वह घर लौटा और अपनी पत्नी को लेकर कहीं चला गया। बुधवार को पता चला कि पुलिस ने उसे होशियारपुर से गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पत्नी प्रीति का अब तक कुछ पता नहीं चल सका है। उसके पकड़े जाने से पूरा मोहल्ला स्तब्ध है। इकबाल सिंह की बुआ की बेटी सुरिंदर कौर ने बताया कि इकबाल के माता पिता सदमे में हैं।

मंगलवार को पद्रव मचाने के मास्टरमाइंड दीप सिद्धू को किया था गिरफ्तार

गौरतलब है कि इससे पहले पुलिस ने मंगलवार को लाल किले पर उपद्रव मचाने के मास्टरमाइंड पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू को गिरफ्तार किया था। तीन फरवरी को दिल्ली पुलिस ने दीप सिद्धू के अलावा जुगराज सिंह, गुरजोत सिंह और गुरजंट सिंह पर एक-एक लाख और जगबीर सिंह, बूटा सिंह, सुखदेव सिंह व इकबाल सिंह पर 50-50 हजार रुपये का इनाम रखा था। दो दिन पहले क्राइम ब्रांच ने चंडीगढ़ से 50 हजार के इनामी सुखदेव सिंह को गिरफ्तार किया था।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी