बलिदानियों के गांव नत्थोवाल का विकास कराएगा आयकर विभाग

बलिदानियों के गांव नत्थोवाल का विकास आयकर विभाग कराएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Aug 2019 06:00 AM (IST) Updated:Sat, 17 Aug 2019 06:28 AM (IST)
बलिदानियों के गांव नत्थोवाल का विकास कराएगा आयकर विभाग
बलिदानियों के गांव नत्थोवाल का विकास कराएगा आयकर विभाग

जासं, लुधियाना : आयकर विभाग लुधियाना की ओर से अपनी इन्कम टैक्स सोशल रिस्पांसिबिल्टी एक्टिविटी के तहत शहीदों के गांव नत्थोवाल का विकास करवाने का बीड़ा उठाया गया है। इस कवायद के तहत विभिन्न विकास कार्यो का नींव पत्थर विभाग के चीफ इन्कम टैक्स कमिश्नर बीके झा की ओर से रखा गया। यहां पर विकास कार्यो को कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआइआइ) की ओर से पूर्ण किया जाएगा। इस संबंध में एक कार्यक्रम गांव नत्थोवाल में रखा गया। समारोह में बीके झा ने कहा कि विभाग को इस बात की खुशी है कि इस गांव के विकास कार्य करवाने का सौभाग्य मिला है। इस गांव ने डेढ़ दर्जन से अधिक शहीद देश को दिए हैं। उन्होंने कहा कि शहीदों के परिजनों को संभालना हर सबका कर्तव्य बनता है।

इस प्रोजेक्ट के तहत गांव नत्थोवाल में शहीदी स्मारक, कम्यूनिटी हाल और अति आधुनिक खेल मैदान तैयार करवाया जाएगा। इसके साथ ही कारगिल युद्ध के नायक शहीद सुरजीत सिंह की प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी। उन्होंने कहा कि इन कार्यो को पूर्ण करने के लिए विभाग की तरफ से हर तरह से सहयोग दिया जाएगा। समारोह में गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब के मुख्य प्रबंधक प्रितपाल सिंह, कर्नल पूरी, कर्नल कुलदीप सिंह, सीआइआइ के नीरज सतीजा, जिला लोक संपर्क अधिकारी प्रभदीप सिंह नत्थोवाल, पूर्व फौजी सेवक सिंह ने उपस्थिति को संबोधित किया। इस दौरान विभाग की ओर से शहीदों के परिवारों और फौज के मेडल विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान इन्कम टैक्स विभाग के परनीत सहदेव, आलोक कुमार, रोहित मेहरा, मानव बांसल, जतिन अभी, दानिश, तन्रुण शारदा, गगन कुंद्रा, लोविश शैली, अरूण गुप्ता, बीआर कौशल, त्रिलोक भल्ला, विकास सूद, संजीव कालड़ा, संजय महेन्द्रू, रजिदर शर्मा मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी