निर्दयी पति ने पत्नी पर किए चाकू से ताबड़तोड़ वार, मरा समझ बैठा रहा पास Ludhiana News

पास ही सो रही बेटी मां की चीख-पुकार सुनकर उठी तो उसने तुरंत पड़ोस में रहते जानकार को बताया। वह घटनास्थल पर पहुंचा और पुलिस को सूचित किया।

By Edited By: Publish:Tue, 17 Dec 2019 06:30 AM (IST) Updated:Tue, 17 Dec 2019 02:25 PM (IST)
निर्दयी पति ने पत्नी पर किए चाकू से ताबड़तोड़ वार, मरा समझ बैठा रहा पास Ludhiana News
निर्दयी पति ने पत्नी पर किए चाकू से ताबड़तोड़ वार, मरा समझ बैठा रहा पास Ludhiana News

लुधियाना, जेएनएन। हैबोवाल के गुरु हरगोबिंद नगर में निर्दयी पति ने पत्नी को चाकू से कई बार गोदा। उसने सिर से लेकर पेट तक कई वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। वह पत्नी के चरित्र पर शक करता था और इसी कारण गुस्से में उसने पत्नी को मारने की कोशिश की। यही नहीं, चाकुओं से गोदने के बाद उसने पत्नी को मरा हुआ समझा और वहीं कमरे में बैठ गया।

पास ही सो रही बेटी मां की चीख-पुकार सुनकर उठी तो उसने तुरंत पड़ोस में रहते जानकार को बताया। वह घटनास्थल पर पहुंचा और पुलिस को सूचित किया। महिला को सीएमसी में दाखिल करवाया गया है। वहां पर उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने पति पर हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं की जा रही।

दरअसल, मुकेश कुमार शर्मा दो महीने पहले ही गुरु हरगोबिंद नगर में किराये के मकान में रहने लगा है। उसकी हरियाणा की निवासी संगीता से कुछ समय पहले दूसरी शादी हुई। शादी के बाद से दोनों में झगड़ा होने लगा। मुकेश पत्नी के चरित्र पर शक करता था। पड़ोसियों के अनुसार संगीता कुछ दिन से मायके गई हुई थी। रविवार को ही वह यहां आई थी। रात को भी दोनों में झगड़ा हुआ। सोमवार सुबह करीब पौने आठ बजे मुकेश ने रसोई से चाकू उठाया और पत्नी पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। वह चीखती-चिल्लाती रही मगर उसने उसकी एक नहीं सुनी।

मां की चीखें सुन उठी 10 साल की बेटी, पड़ोसी को बुलाकर लाई

जिस कमरे में मुकेश ने पत्नी पर चाकू से वार किए, वहीं उसकी 10 वर्षीय बेटी जसिका भी सोई हुई थी। मां की चीखें सुनकर जब वह उठी तो पिता के हाथ में चाकू देखकर डर गई। वह पड़ोस में रहते रूप किशोर शर्मा के घर पहुंची और उसे पिता की ओर से चाकू से मां को लहूलुहान करने की जानकारी दी। रूप किशोर के अनुसार जैसे ही वह उनके घर पर पहुंचा तो मुकेश के हाथ में चाकू था और संगीता तड़प रही थी।

अारोपित मुकेश कुमार फरार हो गया है। उसके खिलाफ रूप किशोर शर्मा के बयान पर मामला दर्ज किया है। महिला को डॉक्टरों ने अनफिट करार दिया है। उसके बयान दर्ज होने के बाद ही पूरी घटना के बारे में पता चलेगा।

-जांच अधिकारी एएसआइ भजन सिंह, थाना हैबोवाल।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी