हिंदुस्तानी संगीत ही हमारी जड़ों को मजबूत करता है : जौहर अली खान

हिंदुस्तानी संगीत ही एक ऐसी चीज है जो हमारी जड़ों को मजबूत करती है। यह मजबूती हमारी शान है। यह बात प्रसिद्ध वायलनिस्ट उस्ताद जौहर अली खान ने संगीतमयी शाम के दौरान कही।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Tue, 29 Jan 2019 03:25 PM (IST) Updated:Tue, 29 Jan 2019 03:32 PM (IST)
हिंदुस्तानी संगीत ही हमारी जड़ों को मजबूत करता है : जौहर अली खान
हिंदुस्तानी संगीत ही हमारी जड़ों को मजबूत करता है : जौहर अली खान

जेएनएन, लुधियाना: हिंदुस्तानी संगीत ही एक ऐसी चीज है जो हमारी जड़ों को मजबूत करती है। यह मजबूती हमारी शान है। यह बात प्रसिद्ध वायलनिस्ट उस्ताद जौहर अली खान ने संगीतमयी शाम के दौरान कही। उस्ताद जौहर अली खान इशमीत fसह म्यूजिक इंस्टीट्यूट में पंजाब कला परिषद और इंस्टीट्यूट की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे।

क्लासिकल म्यूजिकल के प्रति विशेष कर युवाओं का रूझान कम हो रहा है। इस संबंध में जौहर अली खान ने कहा कि अगर भारतीय लोग अपने संगीत के प्रति रूचि दिखाएंगे तो पूरी दुनिया ही हमारा संगीत सीखेगी। इससे पहले कार्यक्रम की अध्यक्षता पद्मश्री सुरजीत पातर ने की और इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर डॉ. चरन कमल सिंह ने उपस्थित मेहमानों का स्वागत किया।

उस्ताद जौहर अली खान ने इस मौके पर मधुवंती, फॉक, क्लासिकल और सूफी राग प्रस्तुत किया। मंत्रमुग्ध हुए दर्शक अंत तक क्लासिकल धुनों से बंधे रहे। विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी, प्रिंसिपल्स, इंस्टीट्यूट के विद्यार्थी भी इस मौके पर मौजूद रहे। इस दौरान पंजाब यूनिवर्सिटी युवक भलाई चंडीगढ़ से डायरेक्टर निर्मल जौड़ा, प्रताप एजूकेशन के डायरेक्टर डॉ. रमेश इंद्र कौर, जसमेर सिंह व मनराज पातर आदि मौजूद थे।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी