Weather Update Ludhiana : लुधियाना में गर्मी से राहत नहीं, 29 सितंबर से हल्की बारिश के असार

Weather Update Ludhiana इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट चंडीगढ़ की मानें तो 29 सितंबर को पंजाब के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है तो कुछ जगहों पर बादल छाये रह सकते हैं। बारिश के बाद ही लाेगाें काे गर्मी से राहत मिलने के अासार हैं।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 12:59 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 12:59 PM (IST)
Weather Update Ludhiana : लुधियाना में गर्मी से राहत नहीं, 29 सितंबर से हल्की बारिश के असार
लुधियाना में लाेगाें काे गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। (फाइल फाेटाे)

लुधियाना, जेएनएन। Weather Update Ludhiana : सितंबर माह समाप्त होने को हैं, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। अभी भी पारा कम नहीं हाे रहा है। रविवार काे 11 बजे के करीब शहर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकॉर्ड किया गया। जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा, पारा भी बढ़ेगा और गर्मी भी बढ़ने के अासार है। हालांकि रविवार को हवा चल रही है।

इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट चंडीगढ़ की मानें तो 29 सितंबर को पंजाब के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है, तो कुछ जगहों पर बादल छाये रह सकते हैं। बारिश के बाद ही लाेगाें काे गर्मी से राहत मिलने के अासार हैं। हालांकि विदाई की ओर बढ़ रहे मानसून से अब बहुत ज्यादा उम्मीदें नहीं हैं। तेज बारिश की तो कोई संभावना नहीं है।

 बाजाराें में कम जा रहे लाेग

गौरतलब है कि इस माैसम में लाेग घराें से कम ही निकल रहे थे। जिले में काेराेना के बढ़ते मामलाें के कारण बाजाराें में भी सन्नाटा पसरा हुअा है। काेराेना संकट के चलते शहर में वैसे ही सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं, जिसके कारण लाेग कम ही घराें से निकल रहे हैं। इसका व्यवसाय पर असर पड़ रहा है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी