पंजाब पुलिस की हरकत आतंकियों जैसी, एसएचओ पर हो हत्या के प्रयास का केसः हरपाल चीमा

मनविंदर सिंह ग्यासपुरा व उनके साथियों से मिलने आप विधायक और विधानसभा में विपक्षी दल के नेता हरपाल सिंह चीमा सोमवार को खन्ना सिविल अस्पताल पहुंचे।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Mon, 21 Sep 2020 01:31 PM (IST) Updated:Mon, 21 Sep 2020 01:31 PM (IST)
पंजाब पुलिस की हरकत आतंकियों जैसी, एसएचओ पर हो हत्या के प्रयास का केसः हरपाल चीमा
पंजाब पुलिस की हरकत आतंकियों जैसी, एसएचओ पर हो हत्या के प्रयास का केसः हरपाल चीमा

खन्ना [जागरण संवाददाता]। रविवार को पायल थाना में धरने के दौरान हुए लाठीचार्ज में घायल लोक इंसाफ पार्टी के लोकसभा फतेहगढ़ साहिब इंचार्ज मनविंदर सिंह ग्यासपुरा व उनके साथियों से मिलने आप विधायक और विधानसभा में विपक्षी दल के नेता हरपाल सिंह चीमा सोमवार को खन्ना सिविल अस्पताल पहुंचे। इस दौरान चीमा ने सरकार व पुलिस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस की कार्रवाई आतंकियों जैसी है। गरीबों के लिए इंसाफ की मांग कर रहे ग्यासपुरा के गले में रस्सी डाल कर मारने की कोशिश की गई। अन्य साथियों पर लाठियां बरसाई है। पगड़ियां उतार कर पैरों तले रौंदी गई।

चीमा के कहा कि पंजाब में जंगल का राज चल रहा है। पंजाब पुलिस का कांग्रेसीकरण हो गया है। इंसाफ पसंद लोगों पर अत्याचार किया जा रहा है। आप पार्टीबाजी से उठकर ग्यासपुरा के साथ खड़ी है। पार्टी इंसाफ की इस लड़ाई में उनका डटकर साथ देगी। ग्यासपुरा ने कहा कि वे इस मुद्दे पर डीजीपी पंजाब और मुख्यमंत्री से बात करेंगे। एसएचओ करनैल सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास व धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज होनी चाहिए।

लिप नेताओं के खिलाफ केस दर्ज

उधर, पायल थाना में मारपीट, सरकारी काम में रुकावट, धमकियां, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और आपदा निरोधक कानून के तहत लिप नेता ग्यासपुरा व अन्य के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। हरपाल चीमा ने इस केस दर्ज करने की भी कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इंसाफ मांगने वालों की पिटाई कर उन्हीं के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने जंगलराज के सबूत दे दिए हैं।

chat bot
आपका साथी