पंजाब के बठिंडा में गुटका साहिब की बेअदबी, कूड़े के ढेर में मिले फटे हुए अंग

पंजाब के बठिंडा में गुटका साहिब के फटे हुए अंग मिले हैं। इसके अलावा इनके साथ अन्य गुटका साहिब व गुरुओं की तस्वीरें भी मिली हैं। किसी ने इन्हें कूड़े के ढेर के पास डाला हुआ था ।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Fri, 28 May 2021 11:30 AM (IST) Updated:Fri, 28 May 2021 11:30 AM (IST)
पंजाब के बठिंडा में गुटका साहिब की बेअदबी, कूड़े के ढेर में मिले फटे हुए अंग
बठिंडा में मिले गुटका साहिब व उसके फटे हुए अंग। जागरण

जेएनएन, बठिंडा। शहर की नेशनल कालोनी के पास सरहिंद नहर के निकट गुटका साहिब की बेअदबी का मामला सामना आया है। यहां कचरे के ढेर में शुक्रवार सुबह गुटका साहिब के फटे हुए अंग मिले हैं। साथ ही गुटका साहिब और गुरुओं की फोटो भी मिली हैं। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। थाना थर्मल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है, जबकि गुटका साहिब के अंगों व फोटो को एकत्र करने के बाद नेशनल कालोनी स्थित गुरुद्वारा साहिब में ले जाया गया। बताया जा रहा है कि पंथक नेता महिंदर सिंह खालसा शुक्रवार सुबह जब सैर कर रहे थे, तब उन्हें उक्त गुटका साहिब कचरे के ढेर में मिले।

पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी