जीएनकेसीडब्ल्यू ने चलाया हर घर तिरंगा अभियान

गुरु नानक खालसा महिला कालेज के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ ने लोगों को तिरंगा घर लाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान मनाया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Aug 2022 05:25 PM (IST) Updated:Sat, 13 Aug 2022 05:25 PM (IST)
जीएनकेसीडब्ल्यू ने चलाया हर घर तिरंगा अभियान
जीएनकेसीडब्ल्यू ने चलाया हर घर तिरंगा अभियान

जागरण संवाददाता, लुधियाना : गुरु नानक खालसा महिला कालेज के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ ने लोगों को तिरंगा घर लाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान मनाया। इसके तहत एनसीसी विग, एनएसएस यूनिट, यूथ क्लब, रेड रिबन क्लब और कालेज के एक भारत श्रेष्ठ भारत क्लब ने भारत की स्वतंत्रता के 75वें वर्ष को चिहिंत करने के लिए एक सप्ताह तक चलने वाले समारोह के दौरान विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया।

विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए, अपनी सेल्फी पोस्ट की, लघु वीडियो रिकार्ड किए और सड़क रैली का आयोजन किया। छात्रों और कैडेटों ने अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उनकी तस्वीरें लीं। इन गतिविधियों का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डा. नीतू प्रकाश, सतवंत कौर और लेफ्टिनेंट सुखजीत कौर एएनओ की देखरेख में किया गया। प्रिसिपल डा. मनीता काहलों ने छात्रों को इन गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

chat bot
आपका साथी