सिख कौम के लिए दशम पिता ने कुर्बान किया अपना परिवार

ाीमती सतीश गुप्ता सर्वहितकारी विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सरबंसदानी श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व, राम कृष्ण मिशन के संस्थापक स्वामी विवेकानंद का जन्म दिवस और लोहड़ी के त्योहार के उपलक्ष्य में कार्यक्रम करवाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jan 2019 06:00 AM (IST) Updated:Sun, 13 Jan 2019 06:00 AM (IST)
सिख कौम के लिए दशम पिता ने कुर्बान किया अपना परिवार
सिख कौम के लिए दशम पिता ने कुर्बान किया अपना परिवार

संवाद सहयोगी, जगराओं : श्रीमती सतीश गुप्ता सर्वहितकारी विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सरबंसदानी श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व, राम कृष्ण मिशन के संस्थापक स्वामी विवेकानंद का जन्म दिवस और लोहड़ी के त्योहार के उपलक्ष्य में कार्यक्रम करवाया गया। प्रिंसिपल नीलू नरुला और मैनेजमेंट की अगुवाई में करवाए कार्यक्रम में अर्शदीप कौर ने गुरु गोबिंद सिंह जी के जीवन पर प्रकाश डालते बताया कि गुरु जी ने किस तरह सिख कौम और पंथ के लिए अपना सरबंस तक वार दिया। खालसा पंथ की साजना की। पांच प्यारों को अमृत छकाया और खुद उनसे अमृत छक कर आपे गुरु चेला कहलाए। इस मौके राम कृष्ण मिशन के संस्थापक स्वामी विवेकानंद का जन्मदिवस युवा दिवस के तौर पर मनाया गया। इस मौके 12 प्रकार से सूर्य नमस्कार करवाया गया जिसमें स्कूल के 500 के करीब छात्र, छात्राओं और अध्यापकों ने भाग लिया। अंत में लोहड़ी का त्योहार उत्साह के साथ मनाया गया। अध्यापक गगनदीप कौर ने लोहड़ी के त्योहार के महत्व और यह त्योहार क्यों व कब से मनाया जाता है, के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। बच्चों ने लोहड़ी के उपलक्ष्य में स्पीच, गीत और कविताएं गाकर इस त्योहार को धूमधाम से मनाया। फिर धूनी बाल कर माथा टेका गया। अंत में सभी को रेवड़ी और मूंगफली बांटकर लोहड़ी के त्योहार की बधाई दी गई। प्रिंसिपल नीलू नरुला ने लड़के और लड़की के भेदभाव को मिटाकर लड़कियों को समाज में बराबर के अधिकार प्रदान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सबको लड़कियों के जन्म पर भी उनकी लोहड़ी डालते हुए खुशियां मनानी चाहिए।

chat bot
आपका साथी