Multicultural Festival: देश-विदेश की संस्कृति का दिखा संगम, कलाकारों ने दिखाई प्र‍तिभा

अंतरराष्ट्रीय कलाकारों ने अपने-अपने देश के डांस की छटा पेश की। इन कलाकारों की प्रस्तुति से विभिन्न देशों की संस्कृति का संगम दिखा और हर किसी ने तारीफ की।

By Edited By: Publish:Sun, 17 Feb 2019 06:30 AM (IST) Updated:Sun, 17 Feb 2019 10:15 AM (IST)
Multicultural Festival: देश-विदेश की संस्कृति का दिखा संगम, कलाकारों ने दिखाई प्र‍तिभा
Multicultural Festival: देश-विदेश की संस्कृति का दिखा संगम, कलाकारों ने दिखाई प्र‍तिभा

जेएनएन, लुधियाना। एक ऐसा मंच जहां पहुंचे अंतरराष्ट्रीय कलाकारों ने अपने-अपने देश के डांस की छटा पेश की। इन कलाकारों की प्रस्तुति से विभिन्न देशों की संस्कृति का संगम दिखा और हर किसी ने तारीफ की। मौका रहा गुलजार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के पक्खोवाल रोड के इंडोर स्टेडियम में करवाए गए पंजाब मल्टीकल्चरल फेस्टिवल 2019 का। इसमें पोलैंड, भूटान, नेपाल और हमारे देश के कलाकारों ने हिस्सा लिया। शुरुआत में कलाकारों ने अपने-अपने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए झंडे ले कर झांकी निकाली। बाद में पोलैंड के कलाकारों ने वायलन और ड्रम के साथ ग्रुप में डांस परफार्मेस दी। इसके बाद मौजूद दर्शकों को मंच पर अपने साथ डांस करने का मौका दिया।

गुलजार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में परफॉर्मेंस देते कलाकार।

इन कलाकारों ने केवल यही संदेश दिया कि भले ही वह पोलैंड से हैं पर सभी में एकता है। नेपाल के कलाकारों ने अपने देश की संस्कृति दिखाते हुए नेपाली स्किट पेश की। पंजाब का प्रतिनिधित्व करने वाले कलाकारों ने फैशन शो पेश किया। वहीं गुलजार ग्रुप के विद्यार्थियों ने गतके के जौहर दिखाए।

गायक शैरी मान के गीतों पर थिरके दर्शक

पंजाब मल्टीकल्चरल फेस्टिवल 2019 में प्रस्तुति देते शैरी मान।

सभी की बेसब्री तब खत्म हुई जब मुख्य कार्यक्रम में गायक शैरी मान पहुंचे। जैसे ही गायक शैरी परफॉर्मेस देने के लिए पहुंचे तो हॉल में मौजूद दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया। उनके साथ सेल्फी लेने के लिए हर कोई बेताब दिखा। मंच पर आते ही विद्यार्थियों की फरमाइश पर शैरी मान ने गीतों की झड़ी लगा दी। एक के बाद एख कर उन्होंने 'यार अनमुल्ले हवा दे बुल्ले.., चंडीगढ़ वालिये नी हुन नी मुड़दे यार.., कसूती डिग्री.यार जिगरी.., आटे दी चिड़ी. ' आदि गीत पेश किए। हर गीत के बाद विद्यार्थियों की वनस मोर वनस मोर की आवाज सुनने को मिली। शैरी ने इंस्टीट्यूट के होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया।

chat bot
आपका साथी