कलम छोड़ हड़ताल: सरकारी कर्मचारियों का गुस्सा फूटा, कैप्टन सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर कलम छोड़ हड़ताल पर चल रहे कर्मचारियों ने मिनी सचिवालय परिसर में प्रदर्शन कर पंजाब की कैप्टन सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Fri, 15 Feb 2019 12:50 PM (IST) Updated:Fri, 15 Feb 2019 12:50 PM (IST)
कलम छोड़ हड़ताल: सरकारी कर्मचारियों का गुस्सा फूटा, कैप्टन सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
कलम छोड़ हड़ताल: सरकारी कर्मचारियों का गुस्सा फूटा, कैप्टन सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

जासं, लुधियाना : मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर कलम छोड़ हड़ताल पर चल रहे कर्मचारियों ने मिनी सचिवालय परिसर में प्रदर्शन कर पंजाब की कैप्टन सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कैप्टन सरकार को कर्मचारी विरोधी बताते हुए वक्ताओं ने कहा कि सरकार अपने वायदे से मुकर रही है। चुनावी वादों में भी सरकारी कर्मचारियों की लंबित मांगे प्रमुखता के आधार पर माने जाने का वायदा किया गया था। सत्ता मिलते ही सरकार अपने वादे भूल गई। उलटा कर्मचारी विरोधी फैसले लेने शुरू कर दिए। हर बार हड़ताल के दौरान उनसे बातचीत की बात कही जाती है पर न तो यूनियन पदाधिकारियों को बातचीत के लिए बुलाया जाता है न ही लंबित मांगों का कभी कोई जिक्र होता है।

 यूनियन के जिला अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह दुग्गा ने कहा कि इस बार आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। हमने पहले ही कह दिया था कि कलम छोड़ हड़ताल के दौरान अगर यूनियन पदाधिकारियों को सरकार बातचीत के लिए नहीं बुलाई तो इस हड़ताल को जारी रखा जाएगा। इस हड़ताल के चलते जिले के सभी सब रजिस्ट्रार कार्यालयों में दस्तावेज रजिस्टर्ड नहीं हो पाए।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी