पंजाब रोडवेज पनबस कांट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन ने किया प्रदर्शन

पंजाब रोडवेज पनबस कांट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन के आह्वान पर सोमवार को एक गेट रैली का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 08 Feb 2021 08:17 PM (IST) Updated:Mon, 08 Feb 2021 08:17 PM (IST)
पंजाब रोडवेज पनबस कांट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन ने किया प्रदर्शन
पंजाब रोडवेज पनबस कांट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन ने किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, लुधियाना : पंजाब रोडवेज पनबस कांट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन के आह्वान पर सोमवार को एक गेट रैली का आयोजन किया गया, जिसमें किसान संघर्ष में मारे गए किसानों को श्रद्धांजलि देने के बाद राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष सतनाम सिंह, उपाध्यक्ष सुखदेव सिंह, गुरप्रीत सिंह बरैच, महासचिव प्रवीण कुमार, सतीश कुमार, तविंदर कलसी, मक्खन सिंह, बलकार सिंह, कर्मचारी संघ से चरणजीत सिंह, सुनील, दीपक, रविंदर सिंह, सुखविंदर व अन्य नेताओं ने आरोप लगाया कि सत्ता में आने से पहले कांग्रेस ने रोडवेज को बचाने और परिवहन माफियाओं पर नकेल कसने के दावे किए थे, लेकिन पिछले चार वर्षों से पंजाब रोडवेज के लिए कोई बजट नहीं है और न रोडवेज में बसें हैं। सरकर का अवैध बसों पर कोई प्रतिबंध नहीं है। कच्चे कर्मचारियों को पक्के न करना व नई बसें न खरीदने से स्पष्ट हो गया है कि पंजाब सरकार रोडवेज को खत्म करना चाहती है। नेताओं ने बताया कि एक्शन कमेटी व पनबस कांट्रेक्ट वर्कस यूनियन मांग करती है कि किलोमीटर स्कीम बसें न लगाई जाएं। कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। रोडवेज के लिए बजट रखा जाए।

chat bot
आपका साथी