ज्वेलर्स से खन्ना के पास डेढ़ किलो सोना और नकदी लूटी, मामला संदिग्ध

लुधियाना के ज्वेलर्स से खन्ना में दिनदहाड़े लूट की खबर है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 May 2020 04:00 AM (IST) Updated:Wed, 27 May 2020 04:00 AM (IST)
ज्वेलर्स से खन्ना के पास डेढ़ किलो सोना और नकदी लूटी, मामला संदिग्ध
ज्वेलर्स से खन्ना के पास डेढ़ किलो सोना और नकदी लूटी, मामला संदिग्ध

जासं, खन्ना : लुधियाना के ज्वेलर्स से खन्ना में दिनदहाड़े लूट की खबर है। हैरानी वाली बात यह है कि इस संबंध में न तो खन्ना पुलिस को कोई जानकारी है और न ही पुलिस के पास कोई शिकायत दी गई है। शुरुआती तौर पर मामला काफी संदिग्ध लगता है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लुधियाना का एक ज्वेलर परमिंदर सिंह शहर से चंडीगढ़ सोने की डिलीवरी देने जा रहा था। वह बताते हैं कि दोपहर के वक्त खन्ना और मंडी गोबिंदगढ़ के बीच उसकी कार के आगे एक कार लगाकर रोका गया और उसमें से निकले हमलावरों ने हथियारों के बल पर डेढ़ किलो सोना और लाखों रुपये की नकदी लूट ली।

अब जब इतनी बड़ी लूट हो तो पूरे शहर में खबर आग की तरह फैल जाती है। यहीं से मामला संदिग्ध लगता है। परमिंदर ने इसकी शिकायत खन्ना पुलिस से नहीं की। बताते हैं कि वह लुधियाना के एक निजी अस्पताल में दाखिल हैं और उसने कंट्रोल रूम को ही शिकायत दी है।

लुधियाना स्वर्णकार संघ के उप प्रधान मनोज भंडारी ने माना कि खन्ना और मंडी गोबिंदगढ़ के बीच उनके एक ज्वेलर परमिंदर सिंह से लूट हुई है। उन्होंने कहा कि परमिंदर ने लुधियाना पुलिस से शिकायत की है।

ऊधर, एसएचओ सिटी-1 कुलजिंदर सिंह ग्रेवाल ने कहा कि ऐसी किसी वारदात की जानकारी उन्हें नहीं हैं और न ही लुधियान पुलिस से उन्हें इस संबंधी कोई जानकारी मिली है। उन्होंने बताया कि अगर ऐसा हुआ होता तो इलाके में हाई अलर्ट हो जाता, क्योंकि लूट करोड़ों रुपये की बताई जा रही है। इतना ज्यादा सोना लूटने के बावजूद मामले की सूचना पुलिस को तत्काल नहीं देना कई संदेह पैदा करता हैं। शक जाहिर किया जा रहा है कि सोना दो नंबर का हो सकता है।

बड़े सवाल?

-घटना दिन में हुई तो उसी समय पुलिस को क्यों नहीं बताया।

- आजकल कोई भी घटना होती है तो सोशल मीडिया पर उसी समय मामला वायरल हो जाता है। वहां से उस समय कोई न कोई गुजर रहा होगा। फिर उसने क्यों नहीं देखा।

-सोना दो नंबर का हो सकता है।

-इसकी सूचना पुलिस को देते तो इसके स्त्रोत के बारे में भी जानकारी देनी होगी।

- कहां और किसे इतना सोना पहुंचाया जा रहा था, उसे व्यक्ति का नाम भी बताना होगा। शायद यही वजह है कि मामले पर पर्दा डाला जा रहा है।

होगा, को होने के कारण जांच से बचने के लिए

chat bot
आपका साथी