लुधियाना में घर से कालेज गई छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

लुधियाना में घर से कालेज के लिए निकली छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। तलाशने पर जब उनका कोई सुराग नहीं लगा तो मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। अब थाना डिवीजन नंबर 2 पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन शुरू की है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 02:32 PM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 02:32 PM (IST)
लुधियाना में घर से कालेज गई छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
लुधियाना में कालेज गई छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना में घर से कालेज के लिए निकली छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। हर संभावित जगह और रिश्तेदारों के यहां तलाशने पर जब उनका कोई सुराग नहीं लगा तो मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। अब थाना डिवीजन नंबर 2 पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन शुरू की है। एएसआई कुलवीर सिंह ने बताया कि उक्त केस फील्ड गंज के कूचा नंबर 15 निवासी मोबिन अफसर की शिकायत पर दर्ज किया गया। अपने बयान में उसने बताया कि 11 अक्टूबर की सुबह 8.30 बजे उसकी छोटी बेटी 19 वर्षीय नुसरत जहां घर से कालेज चली गई। मगर उसके बाद वो लौट कर वापस नहीं आई। उसे आशंका है कि किसी ने अपने निजी स्वार्थ के लिए उसे अगवा करके बंधक बना रखा है।

दहेज उत्पीड़न मामले में पति पर केस

शादी के बाद दहेज की मांग को लेकर विवाहिता का शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने के आरोप में थाना वूमेन पुलिस ने अारोपित पति के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है। एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि उसकी पहचान जिला फतेहगढ़ साहिब के सरहिंद मंडी स्थित प्रोफेसर कालोनी निवासी साहिल साेफत के रूप में हुई। पुलिस ने बाबा थान सिंह चौक स्थित ताज गंज मोहल्ला निवासी दीप शिखा की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि अप्रैल 2016 में उसकी शादी अारोपित के साथ हुई थी। शादी के कुछ ही समय बाद और दहेज लाने की मांग को लेकर उसे शारीरिक व मानसिक तौर पर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। जिसके चलते उसे पुलिस की शरण में जाना पड़ा।

यह भी पढ़ें-  पंजाब में खौफनाक हादसा, स्कार्पियो-ट्रैक्टर की टक्कर में पंजाबी यूनिवर्सिटी के दो स्टूडेंट सहित 5 की मौत, 15 जख्मी

यह भी पढ़ें- लुधियाना में बेखौफ लुटेरे, ट्रांसपोर्ट नगर में तीन बदमाशों ने मोटरसाइकिल सवार को घेर कर मोबाइल व नकदी लूटी

chat bot
आपका साथी