इंश्योरेंस पालिसी में इन्वेस्ट करने का झासा देकर रिटायर्ड जेई से ठगे आठ लाख

साइबर क्रिमिनल्स ने बिजली विभाग के जेई को झांसा देकर उसके साथ लाखों रुपये की ठगी मार ली। थाना सराभा नगर पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Feb 2021 08:37 PM (IST) Updated:Fri, 19 Feb 2021 08:37 PM (IST)
इंश्योरेंस पालिसी में इन्वेस्ट करने का झासा देकर रिटायर्ड जेई से ठगे आठ लाख
इंश्योरेंस पालिसी में इन्वेस्ट करने का झासा देकर रिटायर्ड जेई से ठगे आठ लाख

जागरण संवाददाता, लुधियाना : साइबर क्रिमिनल्स ने बिजली विभाग के जेई को झांसा देकर उसके साथ लाखों रुपये की ठगी मार ली। थाना सराभा नगर पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया है।

एएसआइ लखविदर सिंह ने बताया कि आरोपितों की पहचान उत्तर प्रदेश के नोयडा सेक्टर 32 पहली मंजिल वासी राकेश कुमार, गाजियाबाद के विजय नगर वासी मंजू शर्मा व गाजियाबाद के गगन विहार निवासी नागेंद्र शर्मा के रूप में हुई।

पुलिस को जनकपुरी के नरिंदर सिंह ने बताया कि 2017 में वो बिजली विभाग से जेई रिटायर्ड हुआ था। उन्होंने एलआइसी की कुछ इंश्योरेंस पालसियां करवा रखी थीं। जो 2017 में मेच्योर होने वाली थी। साल 2014 में उन्हें उक्त आरोपितों ने विभिन्न मोबाइल नंबर से फोन करना शुरू किया। वो लोग खुद को एलआइसी के अधिकारी बताते थे। उनका कहना था कि उनकी मेच्योर हो रही पालसियों को मेच्योरिटी की तारीख से पहले अगर वो उनके बताए प्लान के अनुसार इन्वेस्ट करेंगे तो उन्हें तीन गुना ब्याज मिलेगा। उनकी बातों में आकर नरिंदर सिंह ने उनकी स्कीम में पैसा लगाने के लिए हां कर दी। उनके बताए अकाउंट में उन्होंने आठ लाख रुपये जमा करा दिए। उसके बाद आरोपितों ने उन्हें 19.76 लाख रुपये का एक चेक दिया। जो बैंक में लगाने के बाद बाउंस हो गया। उसके बाद जब उन्होंने आरोपितों से फोन पर संपर्क किया तो वो नंबर बंद आने लगे। एएसआइ लखविदर सिंह ने कहा कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम को रवाना किया जा रहा है। जल्द ही उन्हें काबू कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी