शादी डॉट कॉम पर फंसाया, फिर इंग्लैंड ले जाने का झासा दे 15 लाख ठगे

: बेटी से शादी कर इंग्लैंड ले जाने का झासा दे 15 लाख की ठगी करने के मामले में थाना सलेम टाबरी पुलिस ने एक व्यक्ति पर केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Sep 2018 12:51 PM (IST) Updated:Tue, 18 Sep 2018 12:51 PM (IST)
शादी डॉट कॉम पर फंसाया, फिर इंग्लैंड ले जाने का झासा दे 15 लाख ठगे
शादी डॉट कॉम पर फंसाया, फिर इंग्लैंड ले जाने का झासा दे 15 लाख ठगे

जागरण संवाददाता, लुधियाना : बेटी से शादी कर इंग्लैंड ले जाने का झासा दे 15 लाख की ठगी करने के मामले में थाना सलेम टाबरी पुलिस ने एक व्यक्ति पर केस दर्ज किया है। एएसआइ कुलदीप सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान कपूरथला के गाव डला निवासी महिंदर सिंह के रूप में हुई है। सलेम टाबरी के अशोक नगर निवासी मलकीत राम ने सीपी सुखचैन सिंह गिल को दी शिकायत में बताया कि आरोपित ने उसकी बेटी से शादी करके इंग्लैंड ले जाने का झासा दे 15 लाख की ठगी की, मगर आरोपित न तो उसकी बेटी को विदेश लेकर गया और न ही उसके रुपये लौटाए। एसीपी स्पेशल ब्राच ने आरोप सही पाए जाने पर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज करने की सिफारिश कर दी। डीए लीगल की राय लेने के बाद केस दर्ज करके आरोपित की तलाश शुरू कर दी गई। मलकीत राम ने बताया कि शादी डॉट कॉम के माध्यम से उसकी महिंदर सिंह के साथ पहचान हुई थी। आरोपित ने अपने 10 से ज्यादा इंग्लैंड के प्रूफ उसे भेजे। उसने भरोसा दिया कि वो उनका काम करवा देगा। उसकी बातों में आने के बाद 2016 में मलकीत राम ने फगवाड़ा के गुरु नानक पुरा निवासी गुरबचन सिंह उर्फ राज और गाव चाचोकी निवासी रछपाल सिंह को 15 लाख रुपये दिए। पुलिस को दी शिकायत में भी उसने तीनों लोगों के नाम दर्ज कराए, मगर पुलिस ने केवल एक ही आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया। उन्होंने बताया कि आरोपित ने कई लोगों के साथ मिलकर धोखाधड़ी की है। पुलिस को सभी के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

chat bot
आपका साथी