आखिर लुधियाना सेंट्रल जेल में कैसे पहुंच रहे माेबाइल, 3 हवालातियों से फाेन मिलने के बाद उठे सवाल

पंजाब के सबसे बड़े औद्याेगिक शहर की सेंट्रल जेल में आखिर कैसे माेबाइल पहुंच रहे हैं। यह बड़ा सवाल है कि कड़ी सुरक्षा के बावजूद कैदियाें और हवालातियाें से माेबाइल बरामद हाे रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sun, 16 Jan 2022 03:12 PM (IST) Updated:Sun, 16 Jan 2022 03:12 PM (IST)
आखिर लुधियाना सेंट्रल जेल में कैसे पहुंच रहे माेबाइल, 3 हवालातियों से फाेन मिलने के बाद उठे सवाल
पंजाब के सबसे बड़े औद्याेगिक शहर की सेंट्रल जेल में माेबाइल बरामद। (सांकेतिक तस्वीर)

जासं, लुधियाना। पंजाब के सबसे बड़े औद्याेगिक शहर की सेंट्रल जेल में आखिर कैसे माेबाइल पहुंच रहे हैं। यह बड़ा सवाल है कि कड़ी सुरक्षा के बावजूद कैदियाें और हवालातियाें से माेबाइल बरामद हाे रहे हैं। रविवार काे सर्च के दौरान 3 हवालातियों के कब्जे से 4 माेबाइल बरामद हुए। हवालातियाें के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर 7 की ताजपुर चौकी पुलिस ने केस दर्ज करके छानबीन शुरू की है। एएसआइ परमजीत सिंह ने बताया कि उनकी पहचान बूटा सिंह, शुभम तथा अमरिंदर सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने उक्त केस सहायक जेल सुपरिंटेंडेंट कश्मीर सिंह की शिकायत पर दर्ज किया।

पुलिस को भेजी अपनी रिपोर्ट में उन्होंने बताया कि 3 जनवरी के दिन पुलिस, जेल गार्द तथा सीआरपीएफ टीम ने संयुक्त रूप से जेल में सर्च आपरेशन चलाया। इस दौरान आरोपितों की बैरकों में छिपा कर रखे उक्त मोबाइल फोन बरामद हुए। परमजीत सिंह ने कहा कि आरोपिताें को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की जाएगी। ताकि पता लगाया जा सके कि जेल के अंदर उन तक वह मोबाइल कैसे पहुंचे।

यह भी पढ़ें-चोरी के मोटरसाइकिल समेत दो गिरफ्तार

लुधियाना। थाना सराभा नगर पुलिस ने चोरी के मोटरसाइकिल समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ केस दर्ज करके रविवार दोनों को अदालत में पेश किया गया। जहां से एक दिन का रिमांड हासिल करके कड़ी पूछताछ की जा रही है। एएसआइ अवतार सिंह ने बताया कि उनकी पहचान सुखदेव नगर निवासी दिलप्रीत सिंह तथा गांव थ्रीके निवासी आलोक कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने गांव सुनेत में मोमबत्ती की फैक्ट्री में रहने वाले ललता प्रसाद की शिकायत पर दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया।

अपने बयान में उसने बताया कि 12 जनवरी की रात उसने मोटरसाइकिल मोमबत्ती की फैक्ट्री के बाहर लाक करके खड़ा किया था। जहां से वह चोरी हो गया। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करने पर पता चला कि वो चोरी आरोपितों ने की है। उसके आधार पर दोनों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से उक्त मोटरसाइकिल बरामद कर लिया गया। अवतार सिंह ने कि दोनों का पुराना रिकार्ड चेक किया जा रहा है। उनसे की जा रही पूछताछ में अहम खुलासे हाेने की संभावना है।

chat bot
आपका साथी