गांजा, अफीम व नशीले पाउडर समेत चार गिरफ्तार

बीते चौबीस घंटों के दौरान पुलिस ने विभिन्न जगहों पर कार्रवाई करते हुए तस्करी मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से गांजा अफीम तथा नशीला पाउडर बरामद किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 05:59 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 05:59 PM (IST)
गांजा, अफीम व नशीले पाउडर समेत चार गिरफ्तार
गांजा, अफीम व नशीले पाउडर समेत चार गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, लुधियाना : बीते चौबीस घंटों के दौरान पुलिस ने विभिन्न जगहों पर कार्रवाई करते हुए तस्करी मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से गांजा, अफीम तथा नशीला पाउडर बरामद किया गया।

थाना मोती नगर निवासी पुलिस ने घोड़ा कालोनी इलाके में की गई नाकाबंदी के दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 1100 ग्राम गांजा तथा छह ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया गया। एएसआइ राजकुमार ने बताया कि आरोपितों की पहचान होशियारपुर की कृष्णा कालोनी की गली नंबर 14 निवासी मनीश कुमार तथा हर्ष कुमार के रूप में हुई। उधर, थाना जमालपुर पुलिस ने मुंडियां कलां इलाके में की गई नाकाबंदी के दौरान पैदल चले आ रहे व्यक्ति को शक के आधार पर रोक कर उसके हाथ में पकड़े थैले की तलाशी ली तो उसमें से 510 ग्राम अफीम बरामद हुई। एएसआइ दलवीर सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान मुंडियां खुर्द की परमजीत कालोनी निवासी लाल विकास कुमार के रूप में हुई। वहीं, थाना माडल टाउन पुलिस ने माडल टाउन श्मशान घाट के पास की गई नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति को 540 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया। एएसआइ जसवीर कौर ने बताया कि आरोपित की पहचान धांधरां रोड स्थित रूप नगर कालोनी की गली नंबर 5 निवासी विजय साहनी के रूप में हुई।

chat bot
आपका साथी