लुधियाना की संस्था की बेमिसाल मुहिम, FICCI FLO दो माइक्रो जंगल, तीन वर्टिकल गार्डन करेगी तैयार

FICCI FLO संस्था लाेगाें काे पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही है। पिछले कुछ सालाें से शहर में संस्था लाेगाें काे जागरूक करने के साथ-साथ पाैधाें के रखरखाब काे प्रेऱित कर रही है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Wed, 15 Jul 2020 10:59 AM (IST) Updated:Wed, 15 Jul 2020 01:13 PM (IST)
लुधियाना की संस्था की बेमिसाल मुहिम, FICCI FLO दो माइक्रो जंगल, तीन वर्टिकल गार्डन करेगी तैयार
लुधियाना की संस्था की बेमिसाल मुहिम, FICCI FLO दो माइक्रो जंगल, तीन वर्टिकल गार्डन करेगी तैयार

लुधियाना, जेएनएन।  लुधियाना की संस्था ने पयार्वरण संरक्षण काे लेकर एक अनूठी मिसाल पेश की है। संस्था लाेगाें काे घराें पर ही पाैधे लगाने के लिए प्रेरित कर रही है। इसके लिए अाप घर पर आप पौधे लगाकर खुद का ऑक्सीजन चैंबर तैयार कर सकते हैं। जहां हर तरफ हरियाली भी होगी और आपके मन को शांति भी मिलेगी।

फिक्की एफएलओ लुधियाना चैप्टर ने आइआरएस रोहित मेहरा और गीतांजलि मेहरा की अध्यक्षता में मंगलवार को सराभा नगर के गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में वर्टिकल गार्डन तैयार किया।फिक्की एफएलओ की ग्रीन मुहिम के तहत दो माइक्रो जंगल, तीन वर्टिकल गार्डन भी तैयार किए जाने हैं।

फिक्की एफएलओ की चेयरपर्सन मन्नत कोठारी, एफएलओ अभिमान मुहिम हेड अमन संधू, गुरुद्वारा प्रेसिडेंट जसपाल सिंह ठुकरा मौजूद रहे। इस दौरान सीड बॉल मुहिम भी चलाई गई। इससे पहले वर्टिकल गार्डन के उद्घाटन के दौरान विधायक कुलदीप सिंह उपस्थित रहे। 

माइक्रो फॉरेस्ट के कांसेप्ट बताए

उन्हाेंने घरों में वर्टिकल गार्डन तैयार करने, पंचवटी प्लांट, माइक्रो फॉरेस्ट के कांसेप्ट को बताया। इस वर्टिकल गार्डन को वेस्ट प्लास्टिक बोतल्स के साथ तैयार किया जा सकता है और पानी को भी बचाया जा सकता है। इस वर्टिकल गार्डन में किसी भी तरह का पौधा, यहां तक कि सब्जियां भी लगाई जा सकती हैं। बस यह ख्याल रखें कि कुछ ऐसे पौधे होते हैं जिन पर सीधी धूप न पड़े। उन्होंने बेल, बरगद, पीपल, आंवला, अशोका के मिश्रण पंचवटी पौधे के बारे में भी बताया। पांच साल बाद बड़ा होने पर यह छायादार होगा।

अर्बन एरिया में शुरू करने की तैयारी

माइक्रोफॉरेस्ट कांसेप्ट की ओर फिक्की फ्लो लुधियाना चैप्टर भी बढ़ रहा है। इस मिनी जंगल में बिना इंसान के हस्तक्षेप के पौधे लगाए जा सकते हैं। इसे अर्बन एरिया में शुरू करने की योजना है। वर्टिकल गार्डन में लगाए गए पौधे ही बोतल्स को ढक देते हैं। बोतल्स को अलग से कवर करने की जरूरत नहीं है। इसके लिए जरूरी है कि पौधों की जड़ों में सीधा धूप या हवा न पहुंचे। दोनों चीजों पर ध्यान दें तो पौधा बढ़ेगा। इसके लिए सौ वर्ग गज से पांच सौ वर्ग गज की जगह काफी है।

इस अवसर पर बिजनेसमैन ठुकराल, अमित कोठारी, सीनियर वकील हरप्रीत संधू, फिक्की एफएलओ की पूर्व चेयरपर्सन सविता अग्रवाल, अनामिका घई, अमन संधू, नेहा गुप्ता, मोनिका आर्य, निधि अग्रवाल अादि मौजूद रहे।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी