मेरे लिए अपने जीवन के बारे लिखना नहीं रहा आसान: कबीर बेदी

कबीर बेदी ने कहा कि उनकी किताब में दिल्ली के एक मध्यम वर्ग परिवार से तालुल्क रखने वाले लड़के का जिक्र किया गया था जो अचानक ही अपने घर-परिवार दोस्तों से दूर हो मुंबई चला जाता है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Jul 2021 06:33 AM (IST) Updated:Thu, 01 Jul 2021 06:33 AM (IST)
मेरे लिए अपने जीवन के बारे लिखना नहीं रहा आसान: कबीर बेदी
मेरे लिए अपने जीवन के बारे लिखना नहीं रहा आसान: कबीर बेदी

जागरण संवाददाता, लुधियाना : 'हर इंसान के जीवन में बहुत सी चुनौतियां आती है, पर मैं अपने जीवन की बात करूं तो यह बिल्कुल भी आसान नहीं थी। इसका एक किताब में जिक्र करना भी मुश्किल भरा रहा।' यह बात बालीवुड अभिनेता कबीर बेदी ने कही, जो बुधवार को फिक्की एफएलओ मंच के जरिए मेंबर्स ने रूबरू हुए। खास बात थी कि फिक्की एफएलओ के छह चैप्टर्स लुधियाना, मुंबई, कानपुर, इंदौर, चेन्नई और अहमदाबाद के सदस्य वेबिनार से जुड़े। लुधियाना चैप्टर की चेयरपर्सन राधिका गुप्ता ने सभी का स्वागत किया। इस दौरान बेदी ने स्टोरीज आइ मस्ट टेल किताब के बारे में बताया।

कबीर बेदी ने कहा कि उनकी किताब में दिल्ली के एक मध्यम वर्ग परिवार से तालुल्क रखने वाले लड़के का जिक्र किया गया था जो अचानक ही अपने घर-परिवार, दोस्तों से दूर हो मुंबई चला जाता है। टीवी विज्ञापनों में काम करने के बाद बालीवुड व हालीवुड में करियर शुरू किया। कबीर बेदी ने कहा कि अब वह विश्व विख्यात हो चुका है, लेकिन इस बीच आने वाली चुनौतियां दर्दनाक हीं। हालांकि मेरे लिए अपने जीवन के बारे लिखना आसान नहीं रहा पर फिर भी हर एक चुनौतियों, सफलताओं और यादों का किताब में बखूबी जिक्र किया गया है।

इस दौरान फिक्की के करीब 500 मेंबर वेबिनार से जुड़े। कई मेंबर्स ने प्रश्न भी किए। चेयरपर्सन राधिका गुप्ता ने बालीवुड अभिनेता कबीर बेदी को ग्रीन सर्टिफिकेट भी दिया।

chat bot
आपका साथी