लुधियाना में दोस्त की नाबालिग बेटी से करता रहा दुष्कर्म, 6 माह की गर्भवती हुई तो खुला राज

पंजाब के लुधियाना में एक व्यक्ति अपने ही दोस्त की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करता रहा। मामले का राज तब खुला जब उसका पेट फूलने लगा। माता-पिता ने टेस्ट कराया तो नाबालिग बेटी छह माह की गर्भवती निकली।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Sun, 13 Dec 2020 01:07 PM (IST) Updated:Sun, 13 Dec 2020 02:45 PM (IST)
लुधियाना में दोस्त की नाबालिग बेटी से करता रहा दुष्कर्म, 6 माह की गर्भवती हुई तो खुला राज
लुधियाना में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म। सांकेतिक फोटो

जेएनएन, लुधियाना। साहनेवाल की प्रीतम कालोनी इलाके में रहने वाला व्यक्ति अस्पताल में उपचाराधीन पत्नी के पास था। अपने बच्चों को उसने देखरेख के लिए पड़ोस में रहने वाले दोस्त के घर छोड़ दिया। मगर वो दोस्त ही उसकी 14 साल की नाबालिग बेटी को डरा धमका कर अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। उसकी काली करतूत पर ऐसे ही पर्दा पड़ा रहता, मगर बेटी का पेट फूलता देख मां ने जब उसका टेस्ट कराया तो वो 6 महीने की गर्भवती निकली।

अब थाना साहनेवाल पुलिस ने उसके खिलाफ डरा धमका कर दुष्कर्म करने तथा पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। एसएचओ बलविंदर सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान प्रीतम कालोनी निवासी सुरेश कुमार (35) के रूप में हुई। वाे मूल रूप से सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) के थाना कादीपुर के गांव ग्रोईं का रहने वाला है। पुलिस ने प्रीतम नगर निवासी महिला की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया।

अपने बयान में महिला ने बताया कि करीब 8 महीने पहले वो बीमार होने के कारण अस्पताल में दाखिल थी। उसका पति दिन में उसकी अस्पताल में देखरेख करता था और रात में अपनी ड्यूटी पर चला जाता था। घर में उसका बेटा व 14 साल की बेटी अकेले होते थे। आरोपित उसके पति का दोस्त और पड़ोसी भी था। जिसके चलते उसके पति ने आरोपित को बच्चों के देखभाल की जिम्मेदारी सौंप दी।

दोनों की गैर मौजूदगी में आरोपित उनकी बेटी को डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। अस्पताल से छुट्टी के बाद भी जब वो घर आ गई तो उसके बाद भी आरोपित मौका पाकर उनकी बेटी को बुला कर उसके साथ दुष्कर्म करता था। दिसंबर महीने में अचानक उनकी बेटी का पेट जरूरत से ज्यादा फूलता नजर आया। जिस पर उसका अस्पताल में टेस्ट कराया गया। वहां उन्हें पता चला कि वो 6 महीने के गर्भ से है।

chat bot
आपका साथी