बिजनेस ओरिएंटिड बन रहीं शहर की महिलाएं

मेरा जन्म लुधियाना में ही हुआ है और शादी भी यहीं हुई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Feb 2020 04:30 AM (IST) Updated:Tue, 25 Feb 2020 06:14 AM (IST)
बिजनेस ओरिएंटिड बन रहीं शहर की महिलाएं
बिजनेस ओरिएंटिड बन रहीं शहर की महिलाएं

जासं, लुधियाना : मेरा जन्म लुधियाना में ही हुआ है और शादी भी यहीं हुई। अब के लुधियाना की बात करूं तो शहर पहले के मुकाबले बहुत बदल चुका है। एक समय था जब लुधियाना में सुविधाओं की कमी थी। अब घूमने की बात करें या फिर शॉपिग की, यहां कई ऑप्शन उपलब्ध हैं। लुधियाना किसी भी तरह से मेट्रो सिटी से कम नहीं है। यह कहना है फैशन डिजाइनर स्विंकी चोपड़ा का। उन्होंने माय सिटी माय च्वायस कॉलम के तहत अपने विचार रखे। प्रश्न : शहर की क्या खासियत लगती है?

- लुधियाना शहर की महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं रहीं। हर क्षेत्र में वह अपनी पहचान बना रही हैं। वह बिजेनस ओरिएंटिड हो चुकी हैं। ऐसी खासियत अभी राज्य के अन्य शहरों में बहुत कम है। प्रश्न:- शहर में में किस चीज को बड़ी समस्या मानती हो?

- लुधियाना में ट्रैफिक की समस्या बहुत ही गंभीर है, मिनटों के रास्ते को तय करने में आधे घंटे से अधिक समय लग जाता है। ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार होना चाहिए। प्रश्न:- शहर का बेस्ट मॉल कौन सा लगता है?

- बेशक शहर में मॉल्स के बहुत से ऑप्शंस हो चुके हैं पर मेरा ऑल टाइम फेवरेट वेव मॉल ही है। प्रश्न:- शहर के किस रेस्तरां का खाना पसंद है?

- मुझे हॉट ब्रेडस का इंडियन खाना बेहद पसंद है। सालों से इस रेस्तरां में खाने का वही टेस्ट चला आ रहा है। प्रश्न:- गेड़ी के लिए शहर का कौन सा रूट पसंद है?

- सराभा नगर मार्केट मेरी हर समय पसंदीदा है। दोस्तों के साथ आउटिग हो या परिवार के साथ, यहां आना पसंद करती हूं।

chat bot
आपका साथी